शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					स्वागत					 :
				 | 
				
					पुं० [सं०] १. किसी मान्य या प्रिय के आने पर आगे बढ़कर आदरपूर्वक उसका अभिनन्दन करना। अभ्यर्थना। (रिसेप्शन) २. उक्त अवसर पर पूछा जानेवाला कुशल-मंगल। उदा०–स्वागत पूँछि निकट बैठारे।–तुलसी।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) ३. किसी के कथन, विचार आदि को अच्छा या अनुकूल समझकर ग्रहण अथवा मान्य करने की क्रिया या भाव। जैसे–हम आपके इस विचार (या सम्मति का) स्वागत करते हैं। ४. एक बुद्ध का नाम। अव्य० आप के आगमन पर (हम) आप का अभिनन्दन करते हैं। जैसे–स्वागत ! स्वागत ! बन्धुवर, भले पधारे आप।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					स्वागत-पतिका					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं०] वह नायिका जो अपने पति के परदेश से लौटने से प्रसन्न होकर उसके स्वागत के लिए प्रस्तुत हो। आगतपतिका। (नायिका के अवस्थानुसार दस भेदों में से एक।)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					स्वागत-प्रिया					 :
				 | 
				
					पुं० [सं०] वह नायक जो अपनी पत्नी के परदेश से लौटने से उत्साहपूर्वक और प्रसन्न होकर उसका स्वागत करने के लिए प्रस्तुत हो।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					स्वागत-समिति					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं०] वह समिति, जो किसी बड़े सम्मेलन आदि में आनेवालों के स्वागत-सत्कार के लिए बनती है (रिसेप्शन कमिटी)।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					स्वागतक					 :
				 | 
				
					पुं० [सं०] [स्त्री० स्वागतिका] १. वह जिस पर गत सज्जनों के स्वागत और सत्कार का भार हो। (रिसेप्शनिस्ट) २. घर का वह मालिक, जो आगत सज्जनों का स्वागत-सत्कार करता हो। (होस्ट)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					स्वागतकारिणी सभा					 :
				 | 
				
					स्त्री०=स्वागत-समिति।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					स्वागतकारी (रिन्)					 :
				 | 
				
					वि० [सं०] [स्त्री० स्वागतकारिणी] स्वागत या अभ्यर्थना करनेवाला। पेशवाई करनेवाला।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					स्वागता					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं०] चार चारणों का एक समवृत्त वर्णिक छन्द, जिसके प्रत्येक चरण में क्रम से रगण, नगण, भगण, और दो गुरु होते हैं। यथा–राज-राजा दशरत्थ तनैजू। रामचन्द्र भव-इन्द्र बने जू।–केशव।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					स्वागतिक					 :
				 | 
				
					वि० [सं०] [स्त्री० स्वागतिका] स्वागत करनेवाला। आनेवाले की अभ्यर्थना या सत्कार करनेवाला। पुं० घर का वह मालिक, जो किसी विशिष्ट अवसर पर अपने यहाँ आये हुए लोगों का स्वागत-सत्कार करता हो (होस्ट)।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					स्वागतिका					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं०] १. स्वागत करनेवाली गृहस्वामिनी। २. आजकल हवाई जहाजों में वह स्त्रियाँ, जो यात्रियों की सेवा और सत्कार के लिए नियुक्त होती हैं। (एयर होस्टेस)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					स्वागती					 :
				 | 
				
					पुं०=स्वागतक।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |