शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					संयुक्त					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० सं√युज (जोड़ना)+क्त] १. किसी के साथ जुड़ा, मिला, लगा या सटा हुआ। २. (संघठन या संस्था) जिसका विघटन न हुआ हो। जैसे—संयुक्त परिवार। ३.जिसके दो या अधिक भागीदार हों। जैसे—संयुक्त खाता। ४. सहित। ५. साथ रहकर या मिलकर काम करने वाला। जैसे—संयुक्त संपादक।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					संयुक्त खाता					 :
				 | 
				
					पुं० [सं०+हिं०] लेन-देन आदि का वह लेखा या हिसाब जो एक से कुछ अधिक आदमियों के साथ चलता हो। (ज्वाइन्ट एकाउन्ट)।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					संयुक्त राष्ट्र संघ					 :
				 | 
				
					पुं० [सं०] पुराने राष्ट्र संघ की तरह वह संस्था जो दूसरे महायुद्ध के उपरांत उसके स्थान पर अप्रैल १९४६ में बनाई गई थी, और आज-कल जो सारे संसार में शांति बनाए रखने, मानव-हितों की रक्षा करने तथा इसी प्रकार के और लोक कल्याण के कार्यों में सक्रिय है। (युनाइटेड नेशन्स ऑर्गनिजेशन)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					संयुक्त-लेखा					 :
				 | 
				
					पुं०=संयुक्त खाता।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					संयुक्त-वाक्य					 :
				 | 
				
					पुं० [सं०] व्याकरण में ऐसा वाक्य जिसमें दो या अधिक ऐसे उपवाक्य होते हैं जो एक दूसरे के अधीन न हों। (कम्पाउन्ड सेन्टेन्स)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					संयुक्त-सरकार					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं०+हिं०]किसी देश का वह सरकार जो किसी आपात या विशेष संकट के समय सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के सहयोग से बनी हो। (कोएलिशन गवर्नमेंट)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					संयुक्ताक्षर					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० संयुक्त+अक्षर] वह अक्षर जो अक्षरों के मेल से बना हो। जैसे—क् और त् के योग से ‘क्त’ या प् और ल् के योग से ‘प्ल’ ।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |