शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					शांत					 :
				 | 
				
					वि० [सं०√शम् (शांत होना)+क्त, निपा०, दीर्घ] १. (उत्पात या उपद्रव) जिसका शमन हो चुका हो या किया जा चुका हो। जो दबाया गया हो। जिसकी उग्रता या प्रचंडता न रह गई हो या नष्ट कर दी गई हो। जैसे—उपद्रव क्रोध या विद्रोह शांत होना। २. (क्रिया या व्यापार) जिसका पूर्णतः अन्त या समाप्ति हो चुकी हो। जैसे—शीत शांत होना। ३. जिसमें कोई आवेग, चंचलता वासना या विकार न रह गया हो। जैसे—वह बहुत शातं भाव से जीवन बिताता है। ४. जिसने इंद्रियों और मन को वश में कर लिया हो जितेंद्रिय। ५. उत्साह, उमंग, कर्मठता आदि से रहित। ६. चुप। मौन। ७. थका या हारा हुआ। श्रांत। ८. जिसकी उष्णता या ताप नष्ट हो चुका हो। जैसे—अग्नि या दीपक शान्त होना। ९. जिसकी घबराहट या चिंता दूर हो चुकी हो। पुं० १. साहित्य में नौ रसों में से अंतिम रस जो सब रसों में प्रधान या सर्वोपरि माना गया है और जिसका स्थायी भाव निर्वेद अर्थात् काम आदि मनोविकारों का शमन माना गया है। (भक्ति-काल में इस रस को विशेष महत्त्व प्राप्त हुआ था)।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					शांतता					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० शांत+तल्-टाप्] शांति।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					शांतनव					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० शन्तनु+अण्] [स्त्री० शांतनवी] राजा शांतनु के पुत्र भीष्म।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					शांतनु					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० शांतनु+डु] १. द्वापर युग के २१ वें चन्द्रवंशी राजा। २. ककड़ी।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					शांतंपापं					 :
				 | 
				
					अव्य, [सं०] एक पद जिसका अर्थ है पाप शांत हो और जिसका प्रयोग किसी बड़े के सामने उसके कोप आदि से बचने की कामना से किया जाता था।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					शांतस्वरूपी					 :
				 | 
				
					पुं० [सं०] संगीत में कर्नाटकी पद्धति का एक राग।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					शांता					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० शांत-टाप्] १. श्रृंगी ऋषि की पत्नी का नाम जिसके जनक दशरथ थे और पालक-पोषक अंगराज लोमपाद थे। २. शमी-वृक्ष। ३. आँवला। ४. रेणुका नामक गन्ध द्रव्य। ५. दूब। ६. संगीत में, एक श्रुति।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					शांति					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं०√शम् (शान्त होना)+क्तिन्] १. शांत होने की अवस्था जिसमें उद्वेग, क्षोभ, चिंता, दुःख आदि का पूर्णतः अभाव होता है। चित्त का ठिकाने और स्वस्थ रहना। २. दिल का आराम, इतमीनान और चैन। ३. जन-समूह या समाज की वह अवस्था जिसमें उत्पात, उपद्रव, मार-पीट, लड़ाई-झगड़ा विद्वेष आदि का अभाव हो और फलतः लोग निश्चिंत भाव से सुखपूर्वक जीवन बिताते हों। ४. राजनीतिक क्षेत्र में वह स्थिति जिसमें राज्य,राष्ट्र आपस में लड़ते-झगड़ते या मार-पीट न करते हों। ५. वातावरण की वह स्थिति जिसमें नैसर्गिक तत्त्वों में कोई उग्रता या प्रचंडता न रहती हो। ६. ऐसी स्थिति जिसमें किसी प्रकार की अप्रिय या कटु ध्वनि या शब्द न होता हो। नीरवता। सन्नाटा। स्तब्धता। ७. ऐसी शारीरिक स्थिति जिसमें पीड़ा, रोग आदि का दमन या शमन हो चुका हो। (पीस, उक्त सभी अर्थों में) ८. जीवन का शारीरिक व्यापारों का अंत या समाप्ति। मृत्यु। मौत। ९. गंभीरता, धीरता आदि की सौम्य स्थिति। १॰. धार्मिक दृष्टि से तृष्णा, राग, विराग आदि से मुक्त या रहित होने की अवस्था। ११. कर्मकांड में वह धार्मिक कृत्य जो अनिष्ट या अशुभ बातों का निवारण करने के लिए किया जाता है। जैसे—गृह-शांति, मूलशांति आदि। १२. दुर्गा का एक नाम।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					शांति-वादी					 :
				 | 
				
					वि० [सं०] शांतिवाद संबंधी। शांतिवाद का। पुं० वह जो शांतिवाद के सिद्धान्तों का अनुयायी और समर्थक हो। (पैसिफ़िस्ट)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					शांतिक					 :
				 | 
				
					वि० [सं० शांति+ठक्] १. शांति-संबंधी। शांति का। २. शांति के परिणाम स्वरूप होनेवाला। पुं० कर्मकाण्ड का शांति नामक कर्म।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					शांतिकर्म					 :
				 | 
				
					पुं० [सं०√मध्य० स०] वह पूजा पाठ जो अनिष्ट, बाधा आदि की शांति के निमित्त किया जाता है।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					शांतिकलश					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० मध्यम० स०] शुभ अवसरों पर शांति के निमित्त स्थापित कलश।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					शांतिगृह					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० ष० त०] वह स्थान जहाँ पर यज्ञ की समाप्ति के बाद स्नान करने का विधान होता था।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					शांतिद					 :
				 | 
				
					वि० [सं० शांति√दा+क] [स्त्री० शांतिदा] शांति देनेवाला। पुं० विष्णु।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					शांतिदाता (तृ)					 :
				 | 
				
					वि० [सं० ष० त०] [स्त्री० शांतिदात्री] शांति देनेवाला।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					शांतिदायक					 :
				 | 
				
					वि० [सं० शांति√दा+ण्वुल्-अक,-युक्] [स्त्री० शांतिदायिका] शांति देनेवाला।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					शांतिदायी (यिन्)					 :
				 | 
				
					वि० [सं० शांति√दा+णिनि-युक्] [स्त्री० शांति-दायिनी] शांति देनेवाला।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					शांतिनाथ					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० ब० स०] जैनों के एक तीर्थकार या अर्हत् का नाम।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					शांतिपर्व					 :
				 | 
				
					पुं० [सं०√मध्य० स०] महाभारत का बारहवाँ और सबसे बड़ा पर्व जिसमें युद्ध के उपरांत युधिष्ठिर की चित्तशांति के लिए कही हुई बहुत सी कथाएँ, उपदेश या ज्ञान-चर्चाएँ हैं।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					शांतिपाठ					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० मध्य० स०] १. किसी मांगलिक कार्य के आरंभ में, विघ्न-बाधा दूर करने के लिए किया जानेवाला धार्मिक पाठ या कृत्य। २. बराबर यह कहते रहना कि शांति रहे शांति रहे।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					शांतिपात्र					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० मध्यम० स०] वह पात्र जिसमें ग्रहों, पापों आदि की शांति के लिए जल रखा जाय।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					शांतिभंग					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० ष० त०] १. शांत स्थिति में होनेवाली गड़बड़ी या बाधा। २. ऐसा अनुचित काम या उपद्रव जिससे जन-साधारण के सुख और शांतिपूर्वक रहने में बाधा होती हो (ब्रीच ऑफ पीस)।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					शांतिवाचन					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० मध्यम० स०] शांतिपाठ।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					शांतिवाद					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० शांति√वद्+घञ्] [वि० शांतिवादी] आधुनिक राजनीति में वह वाद या सिद्धान्त जिसमें सब प्रकार की सैनिक शक्तियों के प्रयोगों और युद्धों का विरोध करते हुए यह कहा जाता है कि सब राष्ट्रों को शांतिपूर्वक रहना और आपसी झगड़ों को शांति पूर्ण उपायों से निपटाना चाहिए। (पैसिफिज्म)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					शांतिसंधि					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० मध्य० स०] युद्ध के उपरांत युद्ध-रत राष्ट्रों में होनेवाली वह संधि जिसके द्वारा शांति स्थापित होती और परस्पर मित्रता का व्यवहार आरम्भ होता है। (पीस ट्रीटी)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |