शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					शहना					 :
				 | 
				
					पुं० [अ० शहनः] १. खेत की चौकसी करनेवाला। शस्यरक्षक। २. खेतिहरों से राज-कर उगाहनेवाला अधिकारी। उदाहरण—राज्य का शहरा आया, आठवाँ अंश ले गया।—वृन्दावनलाल वर्मा। ३. वह व्यक्ति जो जमींदार की ओर से असामियों को बिना कर दिए, खेत की उपज उठाने से रोकने और उसकी रक्षा के लिए नियुक्त किया जाता है। ४. नगर का कोतवाल।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					शहनाई					 :
				 | 
				
					स्त्री० [फा०] १. बाँसुरी या अलगोजे के आकार का, पर उससे कुछ बड़ा मुँह से फूँककर बजाया जानेवाला एक प्रकार का बाजा जो प्रायः रोशन-चौकी के साथ बजाया जाता है। नफीरी। २. रोशनचौकी।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |