शब्द का अर्थ
			 | 
		 
					
				| 
					व्याघात					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० वि√आ√हन् (मारना)+घञ्, न-त] १. क्रम, सिलसिले आदि में पड़नेवाली बाधा। २. किसी प्रकार का होनेवाला आघात या लगनेवाला धक्का। ३. विशेषतः अधिकार या स्वत्व पर होनेवाला आघात (इन्फ्रिजमेंट) ४. किसी कार्य या प्रयत्न में होनेवाला विषाद। ५. सत्ताइस योगों में से तेरहवाँ योग जिसमें शुभ कार्य करना वर्जित है। ६. काव्य में एक प्रकार का अर्थालंकार जिसमें एक ही उपाय के द्वारा अथवा एक ही साधन के द्वारा दो विरोधी कार्यों के होने का वर्णन होता है।				 | 
			 
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			 
			
					
				| 
					व्याघाती (तिन्)					 :
				 | 
				
					वि० [सं०] १. व्याघात करनेवाला। २. विघ्नकारक।				 | 
			 
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			 
			
				 
		 |