शब्द का अर्थ
			 | 
		 
					
				| 
					विमोचन					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० वि√मुच्) मोड़ना)+ल्युट—अन] [वि० विमोचनीय, विमोच्य, भू० कृ० विमोचित] १. बंधन आदि खोलकर मुक्त करना, छुड़ाना या छोड़ना। २. सवारी में से खींचनेवाले जानवर को खोलना। जैसे—गाड़ी या रथ में से घोड़ों या बैलों का विमोचन। ३. किसी प्रकार के नियंत्रण, सीमा आदि से अलग या बाहर करना। जैसे—रथ से अश्व-विमोचन। (ख) धनुष से बाण का विमोचन। ४. गिराना या फेंकना।				 | 
			 
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			 
			
					
				| 
					विमोचना					 :
				 | 
				
					सं० [सं० विमोचन] १. विमोचन अर्थात् मुक्त करना या कराना। २. किसी पर से रोक उठा या हटा लेना जिससे वह स्वच्छंद गति प्राप्त कर सके। ३. गिराना। ४. निकालना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			 
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			 
			
				 
		 |