शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					विजात					 :
				 | 
				
					वि० [सं० कर्म० स०] [स्त्री० विजाता] १. जन्मा हुआ। २. विभिन्न जातियों के माता पिता से उत्पन्न। वर्णसंकर। दोगला। पुं० सखी छन्द का एक भेद जिसमें प्रत्येक चरण में ५-५-४ के विश्राम से १४ मात्राएँ और अन्त में मगण या यगण होता है। इसकी पहली और आठवीं मात्राएँ लघु रहती है।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					विजाता					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं०] ऐसी स्त्री जिसने बच्चे या बच्चों को जन्म दिया हो। वि० ‘विजात’ की स्त्री०।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					विजाति					 :
				 | 
				
					वि० [सं० ब० स०] विजातीय। (दे०)। स्त्री० दूसरी या भिन्न जाति।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					विजातीय					 :
				 | 
				
					वि० [सं० विजाति+छ—ईय] [भाव० विजातीयता] किसी की दृष्टि में, उसकी जाति से भिन्न जाति का। पराई जाति का (हेड्रोजीनियस)।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |