शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					लाल					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० लालक से] १. छोटा और प्रिय बालक। प्यारा बच्चा। २. पुत्र बेटा। उदाहरण—तेरै लाल मेरो माखन खायो।—सूर। ३. बालक। लड़का। ४. प्रिय व्यक्ति। ५. श्रीकृष्ण का एक नाम। पुं० [सं० लालन] दुलार। लाड। स्त्री० १. =लालसा। २. =लार। पुं० [अ० लअल] १. माणिक या मानिक नामक रत्न। २. मानिक का रंग। मुहावरा—लाल उगलना=बोलने के समय बहुत अच्छी और प्यारी बातें कहना। वि० १. उक्त रत्न के रंग का। रक्त वर्ण का। सुर्ख। जैसे—लाल कपड़ा, लाल कागज। २. आवेश, क्रोध तथा लज्जा आदि के कारण जिसका वर्ण रक्त हो गया हो। जैसे—आँखें या चेहरा लाल होना। तप कर लाल अंगारा होना। मुहावरा—लाल पड़ना या होना=क्रुद्ध होना। नाराज होना। ३. (चौसर के खेल में गोटी) जो चारों ओर से घूमकर बिलकुल बीच वाले खाने में पहुँच गई हो, और जिसके लिए कोई चाल बाकी न रह गई हो। मुहावरा—(किसी की) गोटी लाल होना=यथेष्ट प्राप्ति या फल सिद्ध होना। ४. (चौसर के खेल का खिलाडी) जिसकी सब गोटियाँ बीच के घर में पहुँच चुकी हों और जिसे कोई चाल चलना बाकी न रह गया हो। ऐसा खिलाड़ी जीता हुआ समझा जाता है ५. (खिलाड़ी) जो खेल में औरों से पहले जीत गया हो। ६. धन-सम्पत्ति, सन्तान आदि से परम सुखी। मुहावरा—लाल होना या लालो लाल होना=यथेष्ट सम्पन्न और सुखी होना। पुं० १. एक प्रसिद्ध छोटी चिड़िया जिसका शरीर कुछ भूरापन लिये लाल रंग का होता है इसकी मादा को ‘मुनियाँ’ कहते हैं। २. चौपायों के मुँह में होनेवाला एक प्रकार का रोग।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लाल अगिन					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं० लाल+अगिन] भूरे लाल रंग का एक पक्षी, जिसका गला नीचे की ओर सफेद होता है।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लाल अंबारी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [हि० लाल+अम्बारी] एक प्रकार का पटुआ जिसके बीज दवा के काम आते हैं।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लाल आलू					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं० लाल+आलू] १. रतालू। २. अरुई। घुइयाँ।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लाल इलायची					 :
				 | 
				
					स्त्री० [हिं० लाल+इलायची] बड़ी इलायची।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लाल कच्चू					 :
				 | 
				
					पुं० [हि० लाल+कच्चू] गजकर्ण आलू। बंडा।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लाल कलमी					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं० लाल+कलमी] चाँदनी या गुल चाँदनी नाम का पौधा और उसका फूल।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लाल कीन					 :
				 | 
				
					पुं० =नानकीन।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लाल कोठी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [हिं०] व्यभिचारिणी स्त्रियों का अड्डा जहाँ वे कसब कमाती हैं।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लाल घास					 :
				 | 
				
					स्त्री० [हिं० लाल+घास] गोमूत्र नामक तृण।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लाल चीता					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं० लाल+चीता] लाल फूलों वाला चित्रक या चीता।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लाल चीनी					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं० लाल+चीनी] एक प्रकार का कबूतर, जिसका सारा शरीर सफेद और सिर पर बहुत सी लाल बिदियाँ होती हैं।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लाल पानी					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं० लाल+पानी] शराब। मद्य।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लाल पिलका					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं० लाल+पिलका] सफेद डैनों तथा दुमवाला लाल रंग का एक प्रकार का कबूतर।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लाल पेठा					 :
				 | 
				
					पुं० [हि० लाल+पेठा] कुम्हड़ा।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लाल सागर					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं० लाल+सं० सागर] भारतीय महासागर का वह अंश जो अरब और अफ्रीका के बीच में पड़ता है और जिसके पानी में कुछ ललाई झलकती है।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लाल-ग्रंथि					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० मध्य० स०] मुँह के अन्दर की वे ग्रन्थियाँ जो लाला या लार उत्पन्न करती हैं। (सैलिवरी ग्लैण्ड)।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लाल-चंदन					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं०+सं०] रक्त चंदन।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लाल-पगड़ी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [हिं०] पुलिस का सिपाही या अधिकारी। (उत्तर-प्रदेश)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लाल-पतंग					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं०] कपास के पौधों में लगनेवाला एक प्रकार का लाल कीड़ा।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लाल-फीता					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं०] १. लाल रंग की पट्टी या फीता जिससे सरकारी कार्यालयों में कागज-पत्र, नत्थियाँ आदि बाँधी जाती हैं। २. लाक्षणिक और व्यंग्यात्मक रूप से सरकारी कार्यों के संपादन निर्णय आदि में लगनेवाली अनावश्यक देर। दीर्घ-सूत्रता (रेडटेप)।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लाल-बीबी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [हिं०] सैनिकों की परिभाषा में निम्न कोटि की और कसब कमानेवाली वेश्या।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लाल-बुझक्कड़					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं० लाल+बूझना] ऐसा मूर्ख व्यक्ति जो वास्तव में जानता तो कुछ भी न हो, फिर भी अटकल-पच्चू और ऊट-पटांग अनुमान लगाकर दुरूह बातों का कारण तथा समस्याओं का समाधान करने में न चूकता हो।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लाल-बेग					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं० लाल+तु० बेग] १. एक कल्पित पीर। २. लाल रंग का एक प्रकार का कीड़ा।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लाल-बेगी					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं०] लाल बेग नामक पीर का अनुयायी अर्थात् मुसलमान भंगी।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लाल-भक्त					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं० लाल+सं० भक्त] खोई या लावा का पकाया हुआ भात, जो रोगियों को पथ्य में दिया जाता है।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लाल-भरेंड़ा					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं०] एक तरह का छोटा झाड़।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लाल-मन					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं० लाल+मणि] १. श्रीकृष्ण। २. लाल रंग का एक प्रकार का तोता जिसकी चोंच गुलाबी, दुम काली और डैने हरे होते हैं।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लाल-मिर्च					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं] १. एक तरह का छोटा पौधा जिसमें फली के आकार के फल होते हैं। जो आरम्भ में हरे तथा पकने पर लाल हो जाते हैं। २. उक्त पौधे की फली अथवा उसकी बुकनी जो कटु, तीक्ष्ण स्वादवाली होती है और नमकीन व्यंजनों में डाली जाती है।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लाल-मुनियाँ					 :
				 | 
				
					स्त्री० [हिं०] एक प्रकार की छोटी चिड़िया।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लाल-मुरगा					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं०] १. एक प्रकार का पहाड़ी शिकारी पक्षी जिसका शिकार किया जाता है। २. गुल-मखमली नाम का पौधा और उसका फूल। मयूर-शिखा।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लाल-मुँहाँ					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं०] मुँह में निकलने वाले रंग के छाले जिसकी गिनती रोग में होती है। निनावाँ का एक प्रकार। वि० लाल मुँहवाला।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लाल-मूली					 :
				 | 
				
					स्त्री० [हिं० लाल+मूली] शलजम। शलगम।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लाल-लाडू					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं० लाल=लाडू-लाडू] एक प्रकार की नारंगी।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लाल-विष					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० ब० स०] ऐसा जंतु जिसके मुँह की लार में विष रहता हो। जैसे—मकड़ी, छिपकली आदि।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लाल-शक्कर					 :
				 | 
				
					स्त्री० [हिं० लाल+शक्कर] बिना साफ की हुई चीनी। खाँड़।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लाल-सफरी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [हिं०] अमरूद।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लाल-समुद्र					 :
				 | 
				
					पुं० =लाल सागर।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लाल-सर					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं० लाल+सर] एक प्रकार का पक्षी जिसकी गरदन और सिर लाल रंग का होता है।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लाल-साग					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं० लाल+साग] मरसा नाम का साग।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लाल-सिखी					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं० लाल+शिखा] मुर्गा।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लाल-सिरा					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं० लाल+सिरा=सिर] एक प्रकार की बत्तख जिसका सिर लाल होता है।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लालक					 :
				 | 
				
					वि० [सं०√लल (इच्छा)+ण्वुल—अक] (लालन अर्थात्) दुलार-प्यार करनेवाला। पुं० विदूषक।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लालच					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० लालसा] [वि० लालची] कोई चीज पाने या लेने के लिए मन में होनेवाली ऐसी अत्यधिक चाह या लालसा जो अनुचित या अशोभन होने के कारण सहसा औरो पर प्रकट न की जा सकती हो। लौलुपतापूर्ण लोभ। जैसे—बहुत लालच करना अच्छा नहीं होता।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लालचहा					 :
				 | 
				
					वि० =लालची।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लालची					 :
				 | 
				
					वि० [हिं० लालच+ई (प्रत्यय)] बहुत लालच करनेवाला। लोभी।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लालटेन					 :
				 | 
				
					स्त्री० [अं० लैटर्न] किसी प्रकार का ऐसा आधान या उपकरण जिसमें तेल भरने का खजाना और जलाने के लिए बत्ती लगी रहती है और जलती हुई बत्ती को बुझाने से बचाने के लिए चारों ओर शीशे का अथवा और किसी प्रकार का आवरण भी लगा रहता है। कंडील।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लालड़ी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [हिं० लाल (रत्न)+ड़ी (प्रत्यय)] नत्थ, बाली आदि में लगाया जानेवाला एक तरह का नग।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लालदाना					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं० लाल+दाना] लाल रंग की खसखस पूरब)।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लालन					 :
				 | 
				
					पुं० [सं०√लाल् (इच्छा)+णिच्+ल्युट—अन] यथेष्ट प्रेम पूर्वक बालकों का आदर करना। लाड़-प्यार। पद—लालन पालन। पुं० [हिं० लाल] १. प्रिय। पुत्र। प्यारा बेटा। २. बालक। लड़का। स्त्री० [?] चिरौजी। पयाल। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लालना					 :
				 | 
				
					स० [सं० लालन] १. लाड़ या दुलार करना। उदाहरण—लालन जोग लखन लघु लोने।—तुलसी। २. पालन-पोषण करना। पालना। उदाहरण—कलप बेलि जिमि बहु विधि लाली।—तुलसी।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लालनीय					 :
				 | 
				
					वि० [सं०√लल्+णिच्+अनीयर्] जिसका लालन करना उचित हो या किया जाने को हो।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लालरी					 :
				 | 
				
					स्त्री० =लालड़ी।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लालसा					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं०√लस् (दीप्ति)+यङ्, द्वित्व, +अ+टाप्] १. बहुत दिनों से मन में बनी रहनेवाली इच्छा। साध। जैसे—माँ के दर्शनों की लालसा पूरी न हो सकी। २. गर्भिणी की इच्छा। दोहद। ३. अनुनय। ४. खेद। ५. एक प्रकार का वृत्त।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लालसी					 :
				 | 
				
					वि० [सं० लालसा+ई (प्रत्यय)] लालसा या अभिलाषा करनेवाला।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लाला					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं०√लल् (इच्छा)+णिच्+अच्+टाप्] मुँह से निकलनेवाली लाल। थूक। पुं० [सं० लालक] १. प्रायः कायस्थों, वनियों, पंजाबियों आदि के नाम के पहले लगनेवाला आदर-सूचक शब्द। जैसे—लाला लाजपत राय। २. बातचीत में प्रुयक्त होनेवाला एक प्रकार का आदरसूचक संबोधन। मुहावरा—(किसी से) लाला भइया करना=किसी को आदरपूर्वक संबोधन करते हुए उससे बातचीत करना या उसे समझाना-बुझाना। बीच-बीच में लाला, भइया आदि मर्यादा सूचक संबोधन करते हुए बातें करना। जैसे—तुम्हें लाला भइया करके उनसे अपना नाम निकालना चाहिए। ३. कायस्थ जाति या कायस्थों का सूचक शब्द। जैसे—ये लाला लोग बहुत चतुर होते हैं। ४. छोटे बच्चों के लिए प्रेमसूचक संबोधन। पुं० [फा०] पोस्ते का लाल रंग का फूल जिसमें प्रायः काली खसखस पैदा होती है। गुले लाला। वि०=लाल। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लाला स्रव					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० ष० त०] १. मुँह से लार बहना। २. वह जिसके मुँह से लार बहती है। जैसे—छिपकली, मकड़ी।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लाला-प्रमेह					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० ष० त०] प्रमेह का वह प्रकार जिसमें पेशाब लाला (लार) की तरह तार बाँधकर होता है।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लाला-मेह					 :
				 | 
				
					पुं० =लाला प्रमेह।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लाला-स्राव					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० ष० त०] १. मुँह से थूक या लार गिरना। २. मकड़ी का जाला।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लालाटिक					 :
				 | 
				
					वि० [सं० ललाट+ठक्—इक] १. ललाट अर्थात् मस्तक संबंधी। २. लाक्षणिक अर्थ में, नियति या भाग्य से संबंधित अथवा उस पर आधारित। ३. सतर्क। ४. निकम्मा। व्यर्थ। पुं० १. कामशास्त्र में एक प्रकार का आलिंगन। २. सेवक।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लालायित					 :
				 | 
				
					भू० कृ० [सं० लाला+क्यच्+क्त] १. जिसके मुँह में बहुत अधिक लालच के कारण लाला अर्थात् लार या पानी भर आया हो। २. जिसका अच्छी तरह लालन अर्थात् दुलार या लाड़ किया गया हो।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लालि					 :
				 | 
				
					स्त्री० =लालसा। उदाहरण—ये सोरहौ सिंगार बरनि के करहिं देवता लालि।—जायसी।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लालित					 :
				 | 
				
					भू० कृ० [सं०√लल् (इच्छा)+णिच्+क्त] १. जिसका लालन किया गया हो। दुलारा हुआ। २. जो पाला-पोसा गया हो।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लालितक					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० लालित+कन्] वह प्रिय जीव या प्राणी जिसका लालन-पालन किया गया हो।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लालित्य					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० ललित+ष्यञ्] १. ललित होने की अवस्था, गुण या भाव। २. रमणीयता। ३. हाव-भाव।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लालिनी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं०√लल्+णिनि+ङीष्] कामुक स्त्री।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लालिमा					 :
				 | 
				
					स्त्री० [हिं० लाल] लाल होने की अवस्था या भाव। लाली।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लाली					 :
				 | 
				
					स्त्री० [हिं० लाल+ई (प्रत्यय)] १. लाल होने की अवस्था या भाव। अरुणता। ललाई। लालपन। सुर्खी। २. इज्जत, प्रतिष्ठा या सम्मान जिसके बने रहने पर चेहरा लाल रहता है। रौनक। शोभा। (प्रायः चेहरे या मुँह के साथ प्रयुक्त) जैसे—चलो, तुम्हारे चेहरे (या मुँह) की लाली रह गई, अर्थात् प्रतिष्ठा बनी रह गई। नष्ट नहीं होने पाई। ४. यश। कीर्ति। ५. पकी ईटों का चूर्ण। सुर्खी। पुं० [सं० लालिन] १. लालन पालन करनेवाला व्यक्ति। २. व्यक्तियों को कुमार्ग पर ले जानेवाला पुरुष।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लाले					 :
				 | 
				
					पुं० बहु० [हिं० लाला] अभिलाषाएँ। मुहावरा—(किसी चीज के) लाले पड़ना=अप्राप्य या दुष्प्राप्य वस्तु के लिए बहुत अधिक तरसना। जान के लाले पड़ना=विकट या संकट पूर्ण स्थिति में पहुँचना।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लालो					 :
				 | 
				
					पुं० =लाले।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लाल्य					 :
				 | 
				
					वि० [सं०√लल् (इच्छा)+णिच्+यत्] लालनीय।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लाल्हा					 :
				 | 
				
					पुं० दे० ‘मरसा’ (साग)।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |