शब्द का अर्थ
			 | 
		 
					
				| 
					लड़खड़ाना					 :
				 | 
				
					अ० [सं० लड़=डोलना+खड़ा] [भाव० लड़खड़ाहट] चलते समय सीधे स्थित न रह सकने के कारण इधर-उधर झुक पड़ना। चलने में झोंका खाना। डगमगाना। डिगना। जैसे—तेज चलने में वह (या उसका पैर) लड़खड़ाया और वह गिरते-गिरते बचा। संयो० क्रि०—जाना। २. चलते समय डगमगा कर गिरना। झोंका खाकर नीचे आ जाना। ३. कोई काम करते समय किसी अंग का बीच में ठीक तरह से काम कर सकने के कारण इधर-उधर होना। विचलित होना। जैसे—(क) बोलने में जबान लड़खड़ाना। (ख) कुछ उठाते समय हाथ लड़खड़ाना।				 | 
			 
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			 
			
				 
		 |