शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					लटपटान					 :
				 | 
				
					स्त्री० [हिं० लटपटाना] १. लटपटाने की क्रिया या भाव। लड़खड़ाहट। २. आकर्षक और मनोहर गति या चाल।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लटपटाना					 :
				 | 
				
					अ० [सं० लड=हिलना-डोलना+पत्=गिरना] १. दुर्बलता, मन्दता लापरवाही आदि के कारण ठीक और सीधे ढंग से न चलकर इधर-उधर झुके पड़ना। लड़खडाना। उदाहरण—उठे पर पैर उनके लटपटाये।—मैथिलीशरण। संयो० क्रि०—जाना। २. अपने स्थान पर दृढ़तापूर्वक जमे, टिके या ठहरे न रहकर इधर-उधर होते रहना। विचलित होना। डिगना। ३. सहसा चूक या भूल जाने के कारण इधर-उधर हो जाना। लड़खडाना जैसे—बोलने में जीभ या चलने में पैर लटपटाना। ४. अपने आप को सँभाल न सकने के कारण किसी पर विवश भाव से आसक्त या मोहित होना। ५. किसी काम या बात में लिप्त या लीन होना।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |