शब्द का अर्थ
			 | 
		 
					
				| 
					रोड़ा					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० लोष्ठ, प्रा० लोट्ठ] १. ईंट, पत्थर आदि का टुकड़ा। २. लाक्षणिक अर्थ में, कोई ऐसी चीज जो किसी काम में बाधक होती है। जैसे—रोडे, चलानेवाले के मार्ग मे बाधक होते हैं। मुहावरा—(किसी काम में) रोड़ा अटकाना या डालना=विघ्न या बाधा डालना। ३. घर या मकान जो ईंटों, पत्थरों रोड़ों (अर्थात् मकान बनाने की सामग्री) से बनता है। उदाहरण—या खाय घोड़ा या खाय रोड़ा। (कहा०) ४. [स्त्री, अल्पा० रोड़ी] किसी चीज का टुकड़ा। भेली। जैसे—गुड़ की रोड़ी। पुं० [सं० आरट्ट] पंजाब में होनेवाला एक प्रकार का धान, जिसके लिए सिंचाई की आवश्यकता नहीं होती।				 | 
			 
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			 
			
				 
		 |