शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					भीत					 :
				 | 
				
					भू० कृ० [सं०√भी+क्त] [स्त्री० भीता] १. डरा हुआ। जिसे भय लगा हो। २. विषद या संकट में पड़ा हुआ। स्त्री०=भीति (डर)। स्त्री० [सं० भित्ति] दीवार। मुहावरा—(किसी को) भीत में चुनना=प्राण-दंड देने के लिए किसी को कही खड़ा करके उसके चारों ओर दीवार खड़ी करना। भीत में दौड़ना=अपने सामर्थ्य से बाहर कार्य करना। भीत के बिना चित्र बनाना=बिना किसी आधार के कोई काम करना या बात कहना। २. विभाग करनेवाला परदा। ३. चटाई। ४. कमरे का फरश। गज। ५. खंड। टुकड़ा। ६. जगह। स्थान। ७. दरार। ८. कसर। त्रुटि। ९. अवसर। मौका।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					भीतमना (नम्)					 :
				 | 
				
					वि० [सं० ब० स०] मन में डरा हुआ।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					भीतर					 :
				 | 
				
					अव्य० [सं० अभ्यंतर] १. घेरे,भवन आदि की सीमाओं के अन्तर्गत। जैसे—घर के भीतर जो चाहे सो करो। २. मन में। पुं० १. अन्दरवाला भाग। २. मन। ३. अंतःपुर। पद—भीतर का कुआँ=वह उपयोगी पदार्थ जिससे कोई लाभ न उठा सके। अच्छी पर किसी के काम न आ सकने योग्य चीज।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					भीतरचारी (रिन्)					 :
				 | 
				
					वि० [सं० भीत√चर् (प्राप्त होना+णिनि, उप० स०] डर-डर कर काम करनेवाला।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					भीतरा					 :
				 | 
				
					वि० [हिं० भीतर] भीतर या जनानेखाने में जानेवाला। स्त्रियों में आने-जानेवाला। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					भीतरि					 :
				 | 
				
					अव्य०=भीतर। (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					भीतरिया					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं० भीतर] १. वल्लभ सम्प्रदाय के मंदिरों मे वह पुजारी जो गर्भ-गृह अर्थात् मंदिर के भीतरी भाग में रहकर देवता की सेवा-पूजा करता हो। २. वह जो किसी का भीतरी भेद या रहस्य जानता हो। वि०=भीतरी।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					भीतरी					 :
				 | 
				
					वि० [हिं० भीतर+ई (प्रत्यय)] १. भीतरवाला। अंदर का। जैसे—भीतरी कमरा, भीतरी दरवाजा। २. छिपा हुआ। गुप्त। जैसे—भीतरी बात या भेद। ३. घनिष्ठ। जैसे—भीतरी दोस्त।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					भीतरी-टाँग					 :
				 | 
				
					स्त्री० [हिं० भीतरी+टाँग] कुश्ती का एक पेंच। जब विपक्षी पीठ पर रहता है, तब मौका पाकर खिलाड़ी भीतर ही से टाँग, मार कर विपक्षी को गिराता है। इसी को भीतरी टाँग कहते हैं।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					भीति					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं०√भी+क्तिन्] १. डर। भय। २. किसी काम, चीज या बात या स्थिति को भीषण या विकट समझने की दशा में मन में उत्पन्न होनेवाला वह तीव्र जो प्रायः अयुक्त होने पर भी निरंतर बना रहता और उस काम, चीज या बात से मनुष्य को बहुत दूर रखता है (फोबिया) जैसे—जलभीति, पाप-भीति, भोजन-भीति, रोग-भीति, स्त्री० भीति आदि। स्त्री०=भीत (दीवार)। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					भीतिकर					 :
				 | 
				
					वि० [सं० भीति√कृ (करना)+अच्] भयंकर। भयावना।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					भीतिकारी					 :
				 | 
				
					वि० =भीतिकर।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					भीती					 :
				 | 
				
					स्त्री,० [सं०] कार्तिकेय की एक अनुचरी या मातृका का नाम। स्त्री० १. =भीति (दीवार)। २. =भीति (डर)। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |