शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					बगला					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं० बक+ला (प्रत्यय)] [स्त्री० बगली] १. सारस की जाति का सफेद रंग का एक पक्षी जिसकी टाँगे, चोंच और गला लम्बा और पूँछ बहुत छोटी होती है। पद—बगला-भगत (देखें)। २. रहस्य सम्प्रदाय में, मन। पुं० [हिं० बगल] थाली की बाढ़। अँवठ। पुं० [देश] एक प्रकार का झाड़ीदार पौधा।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					बगला-भगत					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं० ] वह जो देखने में बहुत धार्मिक तथा सीधा-सादा जान पड़ता हो, पर वास्तव में बहुत बड़ा कपटी या धूर्त हो।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					बगलामुखी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० ] तंत्र के अनुसार एक देवी। कहते हैं कि इसकी आराधना करने से शत्रु की वाणी कुंठित एवं शेष इंद्रियाँ स्तम्भित हो जाती हैं।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |