शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					प्रकोष्ठ					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० प्रा० स०] १. कोहनी के आगे का भाग। २. मुख्य द्वार या सदर दरवाजे के पास का कमरा। ३. वह बड़ा आँगन जिसके चारों ओर कमरे और बरामदे हों। ४. आज-कल संसद विधानसभा आदि के बाहर का वह कमरा, बरामदा या प्रांगण जहाँ बैठकर सदस्य व्यक्तिगत रूप से बातचीत करते तथा पत्रकारों आदि से मिलते हों। (लॉबी)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					प्रकोष्ठक					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० प्रकोष्ठ+कन्] प्राचीन भारत में प्रासाद के मुख्य द्वार के पास का कमरा।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |