शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					नौकरी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [तु० नौकर+हिं० ई (प्रत्य०)] १. नौकर बनकर किसी की सेवा करने अथवा उसके निर्देशानुसार काम करते रहने की अवस्था या भाव। २. वह पद या काम जिसके लिए वेतन मिलता हो। ३. किसी के कृपा-पात्र बने रहने के लिए किये जानेवाले कार्य। मुहा०–नौकरी बजाना=किसी की तरह-तरह की सेवाएँ करना। आदेश पालन करना। (किसी काम या बात के लिए) नौकरी लिखाना=किसी प्रकार की सेवा या भार अपने ऊपर लेना। जैसे-हमने तुम्हारे सब काम की नौकरी नहीं लिखाई है। क्रि० प्र० देना।–पाना।–मिलना।–लगना।–लगाना।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					नौकरी-पेशा					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं० नौकरी+पेशा] वह जो नौकरी करके जीविका चलाता हो।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |