शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					नखर					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० नख√रा (देना)+क] १. नख। नाखून। २. एक प्रकार का पुराना अस्त्र जिसका अगला भाग नाखूनों की तरह नुकीला होता था। ३. उक्त प्रकार की कोई पकड़नेवाली चीज। जैसे—चिमटी, सँड़सी आदि। ४. चीता, भालू, शेर आदि जन्तु।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					नखरा					 :
				 | 
				
					पुं० [फा० नखरः] १. खुशामद कराने की भावना। २. लाड़-प्यार आदि के कारण की जानेवाली ऐसी हठपूर्ण परन्तु सुकुमारतापूर्ण चेष्टा जिसमें किसी के आग्रह को न मानने या टालने का भाव निहित होता है। विशेष—नखरा प्रायः स्त्रियाँ दूसरों को रिझाने अथवा उन्हें अपना अभिमान दिखाने के लिए करती हैं। क्रि० प्र०—करना।—दिखाना।—निकालना।—बघारना। ३. किसी का आग्रह टालने के लिए झूठ-मूठ की बनाकर कही जानेवाली बात।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					नखरा-तिल्ला					 :
				 | 
				
					पुं० [फा०+हिं० (अनु०)] नखरा और इसी तरह की दूसरी चेष्टाएँ जो झूठा बड़प्पन दिखाने, रिझाने आदि की जाती हैं।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					नखरायुध					 :
				 | 
				
					पुं० [नखर-आयुध, ब० स०] १. शेर। २. चीता। ३. कुत्ता।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					नखराह्व					 :
				 | 
				
					पुं० [नखराह्वा, ब० स०] कनेर।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					नखरी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० नखर+अच्—ङीष्] नख नामक गंध-द्रव्य।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					नखरीला					 :
				 | 
				
					वि० [फा० नखरा+ईला (प्रत्य०)] [स्त्री० नखरीली ] बहुत अधिक या हर काम में नखरा दिखानेवाला।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					नखरेबाज					 :
				 | 
				
					वि० [फा०] [भाव० नखरेबाजी] प्रायः नखरे दिखानेवाला। नखरीला।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					नखरेबाजी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [फा०] नखरा करने या दिखाने की क्रिया या भाव।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					नखरौट					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० नख+हिं० खरोंट] शरीर पर होनेवाला वह घाव जो नाखून गड़ने से बना हो। नख-क्षत।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |