शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					दौलत					 :
				 | 
				
					स्त्री० [अं०] १. वे अधिकृत सभी वस्तुएँ जिनका आर्थिक मूल्य हो। धन और सम्पत्ति। २. उक्त प्रकार की वे बहुत-सी वस्तुएँ जिनके अधिकार में होने पर कोई गरीब या धनी कहलाता है। ३. लाक्षणिक अर्थ में कोई अमूल्य तथा महत्त्वपूर्ण चीज। जैसे—लेखनी ही उनकी दौलत है।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					दौलत-खाना					 :
				 | 
				
					पुं० [फा० दौलतखानः] १. संपत्ति रखने का स्थान। २. निवास स्थान। (बड़ों के लिए आदर सूचक) जैसे—आप के दोलत खाने पर हाजिर हो जाऊँगा।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					दौलत-मंद					 :
				 | 
				
					वि० [फा०] [भाव० दौलतमंदी] अमीर। धनवान। मालदार।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					दौलताबादी					 :
				 | 
				
					पुं० [दौलतवाद, दक्षिण भारत का नगर] एक प्रकार का बढ़िया कागज जो दौलताबादी (दक्षिण भारत का एक प्रदेश) में बनता है।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					दौलति					 :
				 | 
				
					स्त्री०=दौलत।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |