शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					दरबार					 :
				 | 
				
					पुं० [फा०] [वि० दरबारी] [भाव० दरबारदारी] १. वह स्थान जहाँ राजा या सरदार अपने मुसाहबों के साथ बैठते और लोगों के निवेदन या प्रार्थना सुनते है। राज-सभा। क्रि० प्र०—करना।—लगना।—लगाना। मुहावरा—(किसी के लिए) दरबार खुलना=दरबार में आते-जाते रहने का अधिकार या सुभीता मिलना। (किसी के लिए) दरबार बंद होना=प्रायः राजा के अप्रसन्न होने के कारण दरबार में आने-जाने का निषेध होना। २. दरबार करनेवाला प्रधान अर्थात् राजा। (राज०) ३. किसी ऋषि या मुनि का आश्रम। ४. दरवाजा। द्वार। (क्व०) ५. दे० ‘दरबार साहब’।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					दरबार साहब					 :
				 | 
				
					पुं० [फा०+अं०] अमृतसर में सिक्खों का वह प्रधान गुरूद्वारा जिसमें ‘गुरुग्रंथ साहब’ का पाठ होता है और जो सिक्खों का प्रधान तीर्थ है।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					दरबार-विलासी					 :
				 | 
				
					पुं० [फा० दरबार+सं० विलासी] द्वारपाल। दरबान।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					दरबारदार					 :
				 | 
				
					पुं०=दरबारी।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					दरबारदारी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [फा०] १. प्रायः दरबार में उपस्थित होकर राजा के पास बैठने और बात-चीत करने की अवस्था। २. किसी बड़े आदमी के यहाँ बराबर आते-जाते रहने की वह अवस्था जिसमें बड़े आदमी का चित्त प्रसन्न करके उसका अनुग्रह प्राप्त करने का प्रयत्न किया जाता है। खुसामद करने के लिए की जानेवाली हाजिरी।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					दरबारी					 :
				 | 
				
					पुं० [फा०] १. वह जो किसी के दरबार में सम्मिलित होता हो। २. बड़े आदमियों के पास बैठकर उनकी खुशामद करनेवाला व्यक्ति। दरबार-दार। वि० १. दरबार-संबंधी। दरबार का। २. दरबार के लिए उपयुक्त या शोभन।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					दरबारी-कान्हड़ा					 :
				 | 
				
					पुं० [फा० दरबारी+हिं० कान्हड़ा] संपूर्ण जाति का एक राग जो रात के दूसरे पहर में गाया जाता है।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |