शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					दखल					 :
				 | 
				
					पुं० [अ० दख्ल] १. प्रवेश। २. पैठ। पहुँच। ३. जानकारी। ४. अधिकार। जैसे—वह मकान आज-कल हमारे दखल में है। ५. अनधिकार-पूर्वक या अनुचित रूप से किया जानेवाला हस्तक्षेप। जैसे—तुम उनकी बातों में दखल मत दिया करो।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					दखल-दिहानी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [अ० दख़्ल०+फा० दिहानी] विधिक क्षेत्र में, अधिकारियों या शासन द्वारा ऐसी संपत्ति पर किसी को कब्जा दिलाना जिस पर किसी दूसरे का दखल चला आ रहा हो।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					दखल-नामा					 :
				 | 
				
					पुं० [अ० दखल+फा० नामः] वह पत्र जिसमें दखलदिहानी की आज्ञा लिखी हुई हो।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |