शब्द का अर्थ
			 | 
		 
					
				| 
					थोपना					 :
				 | 
				
					स० [सं० स्थापन; हिं० थापना] १. किसी चीज पर कोई गाढ़ी गीली चीज इस प्रकार कुछ जोर से फेंकना या रखना कि उसकी मोटी तह-सी जम जाय। मोटा लेप लगाना। जैसे—(क) कच्ची दीवार की मरम्मत करने के लिए उस पर गीली मिट्टी थोपना। (ख) शरीर के किसी पीड़ित अंग पर कोई गीली पिसी हुई दवा थोपना। संयो० क्रि०—देना। २. अभियोग, उत्तरदायित्व, भार आदि बलपूर्वक किसी पर रखना या लगाना। आरोपित करना। मत्थे चढ़ना। जैसे—किसी के सिर कोई कलंक (या काम) थोपना। ३. दे० ‘छोपना’।				 | 
			 
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			 
			
				 
		 |