शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					त्यक्त					 :
				 | 
				
					भू० कृ० [सं०√त्यज् (त्यागना)+क्त] [भाव० त्यक्ता] १. (पदार्थ) जिसका त्याग कर दिया गया हो। छोड़ा या त्यागा हुआ। २. यौ पदों के आरंभ में, जिसने छोड़ या त्याग दिया हो। जैसे–त्यक्त प्राण-मृत, त्यक्त-लज्ज-निर्लज्ज। ३. यौ० पदों के आरंभ में, जो किसी के द्वारा छोड़ या त्याग दिया गया हो। जैसे–त्यक्त श्री-जिसे श्री या लक्ष्मी ने त्याग दिया हो। अर्थात् अभागा या दरिद्र।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					त्यक्तव्य					 :
				 | 
				
					वि० [सं०√त्यज्+तव्यम] जो छोड़े जाने के योग्य हो। जिसे त्यागना उचित हो।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					त्यक्ता(क्तृ)					 :
				 | 
				
					वि० [सं०√त्यज्+तृच्] त्यागने वाला। जिसने त्याग किया हो।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					त्यक्ताग्नि					 :
				 | 
				
					वि० [सं०त्यक्त-अग्नि, ब० स०] गृहाग्नि की उपेक्षा करनेवाला। (ब्राह्मण)।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					त्यक्तात्मा(मन्)					 :
				 | 
				
					वि० [सं० त्यक्त-आत्मन्, ब० स०] हताश। निराश।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |