लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

तोश  : वि० [सं०√तुश् (वध करना)+घञ्] हिंसा करनेवाला। हिंसक। पुं० १. हिंसा। २. हिंसक पशु या प्राणी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तोशक  : स्त्री० [तु०] दोहरी चादर या खोल में रूई, नारयिल की जटा आदि भरकर बनाया हुआ गुदगुदा बिछौना। हलका गद्दा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तोशदान  : पुं० [फा० तोशः दान] १. वह झोला या थैली जिसमे मार्ग के लिए यात्री विशेषतः सैनिक अपना जलपान आदि या दूसरी आवश्यक चीजें रखते हैं। २. चमड़े की वह पेटी जिसमें सैनिक कारतूस या गोलियाँ रखते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तोशल  : पुं०=तोषल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तोशा  : पुं० [फा० तोशः] १. वह खाद्य पदार्थ जो यात्री मार्ग के लिए अपने साथ रख लेता है। पाथेय। २. खाने-पीने का सामान। ३. बाँह पर पहनने का एक प्रकार का गहना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तोशाखाना  : पुं० [तु० तोशक+फा० खाना] वह बड़ा कमरा या स्थान जहाँ राजाओं और अमीरों के पहनने के बढ़िया कपड़े, गहने आदि रहते हों। वस्त्रों और आभूषणों आदि का भण्डार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तोश्क-खाना  : पुं० दे० ‘तोशाखाना’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ