शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					डपट					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० दर्प] १. डपटने की क्रिया या भाव। २. किसी को डाँटते-डपटते हुए कही जानेवाली कोई बात। स्त्री० [हिं० रपट] १. खूब तेजी से आगे बढ़ते रहने की क्रिया या भाव। २. घोड़े की तेज चाल।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					डपटना					 :
				 | 
				
					स० [हिं० डपट] आज्ञा, आदेश आदि का न पालन करने पर, ठीक प्रकार से काम न करने पर अथवा अनधिकार या अनुचित चेष्टा करने पर किसी को दबाने के लिए क्रोधपूर्वक कटु बातें कहना। अ० [हिं० रपटना] तेज दौड़ना।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |