शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					टोला					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० अष्ठीला] १. छोटी पहाड़ी की तरह उमड़ा तथा ऊँचा उठा हुआ भूखंड। ढूह। २. मिट्टी का वह ऊँचा ढेर जो प्राकृतिक रूप से बना हो। २. छोटी पहाड़ी। पुं० [देश०] एक जल-पक्षी।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					टोला					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं० टोली का पुं०] १. किसी बस्ती का कोई विशिष्ट विभाग जो किसी स्वतंत्र नाम से प्रसिद्ध हो। मुहल्ला। जैसे–महाजनी टोला। २. ईंट-पत्थर आदि का बड़ा तथा भारी टुकड़ा। पुं० [देश०] १. गुल्ली पर किया जानेवाला डंडे का आघात या चोट। २. उँगली मोड़कर उसकी हड्डी से किया जानेवाला आघात। क्रि० प्र०–मारना।–लगाना। २. बेंत आदि की चोट का निशान। क्रि० प्र०–पड़ना। ३. बड़ी कौड़ी। कौड़ा।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |