शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					टट					 :
				 | 
				
					पुं० [सं०] तट। उदाहरण–आएउँ भागि समुद्र टट...।–जायसी।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					टटका					 :
				 | 
				
					वि० [सं० तत्काल] [भाव० टटकाई, स्त्री० टटकी] १. (फलों आदि के संबंध में) जो अभी-अभी (खेत, पौधे आदि से तोड़कर) लाया गया हो, फलतः जो बासी न हो। ताजा। जैसे–टटका आम, टटका तरकारी। २. (समाचार) जिसकी सूचना अब या अभी मिली हो। ताजा। जैसे–टटकी खबर। ३. नया।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					टटकाई					 :
				 | 
				
					स्त्री० [हिं० टटका] टटके या ताजे होने की अवस्था या भाव। ताजापन।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					टटड़ी					 :
				 | 
				
					स्त्री०=टटरी।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					टटरी					 :
				 | 
				
					स्त्री० १.=टट्टी। २.=ठठरी।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					टटरूँ					 :
				 | 
				
					पुं० [अनु०] पेंडुकी (चिडि़याँ)।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					टटल-बटल					 :
				 | 
				
					वि० [अनु०] ऊटपटाँग। पुं० अंगड-खंगड़। काठ-कबाड़।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					टटाना					 :
				 | 
				
					अ० [हिं० ठाँठ] शुष्क होना। सूखना। २. खुश्की, थकावट आदि के कारण शरीर या उसके अंगों में हलकी पीड़ा होना। ३. भूख आदि से विकल होना स० १. सुखाना। २. भूखे रखकर विकल करना।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					टटावक					 :
				 | 
				
					पुं० [?] काला टीका। उदाहरण–मोर चन्द सिर अस कछु लौनी। मानहु अली टटालक टौनौ।–नन्ददास।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					टटावली					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० टिटिट्भ] कुररी या टिटिहरी नाम की चिड़िया।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					टटिया					 :
				 | 
				
					स्त्री=टट्टी।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					टटियाना					 :
				 | 
				
					अ० स०=टटाना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					टटीरी					 :
				 | 
				
					स्त्री० टिटिहरी। (चिड़िया)।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					टटुआ					 :
				 | 
				
					पुं० [स्त्री० टटुई] =टटू। पुं० दे० ‘टेटुआ’।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					टटोना					 :
				 | 
				
					स=टटोलना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					टटोबा					 :
				 | 
				
					पुं० [अनु०] १. चारों ओर घूमनेवाला चक्कर या चरखी। २. घिरनी। ३. चारों ओर घूमने या चक्कर खाने की क्रिया या भाव। क्रि० प्र०–खाना। ४. दे० ‘टिटिबां’।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					टटोरना					 :
				 | 
				
					स०=टटोलना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					टटोल					 :
				 | 
				
					स्त्री० [हिं० टटोलना] टटोलने की क्रिया, ढंग या भाव।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					टटोलना					 :
				 | 
				
					स० [सं० तुला से अनु०] १. अन्धकार में अथवा स्पष्ट दिखाई न देने पर किसी चीज के आकार-प्रकार रूप-रंग आदि का पता लगाने के लिए उसके अंगों आदि पर उँगलियाँ या हाथ फेरना। २. किसी आवरण में रखी हुई वस्तु का अनुमान करने के लिए उसे बाहर से छूना, दबाना या हिलाना। जैसे–किसी का जेब टटोलना। ३. ठीक पता न चलने पर अन्दाज से इधर-उधर ढूँढना या तलाश करना। ४. किसी का आशय या विचार जानने अथवा उसके मन की थाह लेने के लिए उससे जिज्ञासात्मक बात-चीत करना। ५. जाँचने, परखने आदि के लिए किसी प्रकार की ऊपरी या बाहरी क्रिया करना।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					टटोहना					 :
				 | 
				
					स०=टटोलना।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					टट्टड़					 :
				 | 
				
					पुं०=टटृर।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					टट्टनी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० टट्ट√ नी(ढोना)+ड–ङीष्] छिपकली।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					टट्टर					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० तट=ऊँचा किनारा या सं० स्थाता=जो खड़ा हो] गाँवों, देहातों आदि के कच्चे मकानों में दरवाजे के स्थान पर मार्ग अवरुद्ध करने के लिए लगाया जानेवाला बाँस की पट्टियों का चौकोर जालीदार ढाँचा। क्रि० प्र०–देना।–लगाना। पुं० [सं० टटृ√रा (देना)+क] भेरी का शब्द।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					टट्टर					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० टटृ√रा (देना)+क] नगाड़े का शब्द।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					टट्टरी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० टट्टर+ङीष्] १. ढोल, नगाड़े आदि के बजने का शब्द। २. लंबा या विस्तृत कथन या विवरण। ३. हँसी-माजक। ठट्ठा।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					टट्टा					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० तट-ऊँचा किनारा या सं० स्थाता=जो खड़ा हो] [स्त्री० टट्टी] १. टट्टर। बड़ी टट्टी। २. लकड़ी का तख्ता या पल्ला। ३. अंडकोश। (पंजाब)।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					टट्टी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० तटी=ऊँचा किनारा या सं० स्थायी] १. तिनकों, तीलियों आदि को आपस में फँसा या बाँधकर तैयार किया हुआ परदा। जैसे–खस की टट्टी। २. टट्टर। ३. आड़ या ओट के लिए सामने खड़ा किया हुआ वह आवरण या परदा जो प्रायः वृक्षों की डालियों, बाँसो आदि से बनाया जाता है। पद–धोखे की टट्टी=(क) ऐसा आवरण या परदा जो लोगों को धोखे में रखकर अपना काम निकालने के लिए खड़ा किया जाय। (ख) ऐसी चीज या बात जो ऊपर से देखने पर कुछ और जान पड़े, परन्तु जिसके अन्दर कुछ और ही हो। मुहावरा–टट्टी की आड़ (या ओट) से शिकार खेलना=स्वयं आड़ में रहकर या छिपकर किसी पर आघात या वार करना किसी प्रकार के स्वार्थ-साधन का प्रयत्न। करना। टट्टी में छेद करना=ढकने या परदा करने वाली चीज में ऐसा अवकाश निकालना जिससे बाहरवालों को अन्दर की चीजों या बातों का पता लगने लगे। टट्टी लगाना=ऐसा आवरण या परदा खड़ा करना जिसके अन्दर लुक-छिप कर कोई काम किया जा सके। ४. बाँस की फट्टियों आदि का वह ढाँचा जो बेलें आदि चढ़ाने के लिए खड़ा किया जाता है। जैसे–अंगूर की टट्टी। ५. वे तख्ते या पटरियाँ जिन पर नकली पेड़-पौधें आदि बनाकर रखे या लगाये जाते हैं और जो शोभा के लिए जुलूसों, बरातों आदि के साथ ले जाये जाते हैं। ६. किसी प्रकार की ओट या आड़ करने के लिए बनाई जानेवाली छोटी, पतली दीवार। ७. चारों ओर उक्त प्रकार का दीवारों से घेरा हुआ वह स्थान जो केवल शौच आदि के लिए नियत हो। पाखाना। मुहावरा–टट्टी जाना=मल-मूत्र आदि का विसर्जन करने के लिए उक्त प्रकार के स्थान में अथवा खेत आदि में जाना। ८. मल। गूह। पाखाना। ९. चिक। चिलमन। १॰. कोई पतली, चौकोर या लंबी-चौडी रचना। पद–टट्टी का शीशा=बहुत ही पतले दल का और साधारण शीशा, जैसा तसवीरों दरवाजों आदि की चौखट में लगाया जाता है।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					टट्टू					 :
				 | 
				
					पुं० [अनु०] [स्त्री० टटुआनी, टटुई] १. छोटे या नाटे कद का घोड़ा। टाँगन। पद–भाड़े का टट्टू=ऐसा व्यक्ति जो अपने पद, मर्यादा, विवेक आदि का ध्यान छोड़कर पैसे के लालच में दूसरों का काम करता हो अथवा उनकी बातों का समर्थन करता हो। मुहावरा–टट्टू पार होना=काम पूरा होना। प्रयोजन सिद्ध हो जाना। २. पुरुष की लिगेंद्रिय (बाजारू)।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					टट्डा					 :
				 | 
				
					पुं०=टाड़ (गहना)।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |