शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					चरचरा					 :
				 | 
				
					वि० [अनु०] [स्त्री० चरचरी] १.=चरपरा। (राज०) उदाहरण–लूँब सरीसी प्यारी चरचरी जी म्हाँरा राज।-लोकगीत। २. चिड़चिड़ा। पुं० खाकी रंग की एक चिड़िया जिसके शरीर पर धारियाँ होती हैं।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					चरचराटा					 :
				 | 
				
					पुं० [अनु०] दबदबा। रोबदाब। उदाहरण–अब तो सब तरफ अँगरेजों का चरचराटा है।-वृंदावनलाल वर्मा।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					चरचराना					 :
				 | 
				
					अ० [अनु० चरचर] १.चर-चर शब्द करते हुए गिरना, टूटना या जलना। २. घाव के आस-पास का चमड़ा तनने और सूखने के कारण उसमें हलकी पीड़ा होना। चर्राना। ३. दे० ‘चर्राना’। स० चर चर शब्द करते हुए कोई चीज गिराना या तोड़ना।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					चरचराहट					 :
				 | 
				
					स्त्री० [हिं० चरचराना+हट (प्रत्यय)] १. चरचराने की क्रिया या भाव। २. किसी चीज के गिरने या टूटने से होनेवाला चर-चर शब्द।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |