शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					चतुर्भुज					 :
				 | 
				
					वि० [सं० ब० स०] [स्त्री० चतुर्भुजा] १. (व्यक्ति) जिसकी चार भुजाएँ हों। चार भुजाओं वाला। २. (ज्यामिति में वह क्षेत्र) जिसमें चार भुजाएँ या कोण हों। जैसे–सम चतुर्भुज क्षेत्र। पुं० १. विष्णु। २. ज्यामिति में, चार भुजाओंवाला क्षेत्र।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					चतुर्भुजा					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० चतुर्भुज+टाप्] १. गायत्री रूप धारिणी महाशक्ति। २. दुर्गा की एक चार भुजाओं वाली विशिष्ट मूर्ति।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					चतुर्भुजी					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं० चतुर्भुज से] १. एक वैष्णव संप्रदाय जिसके आचार, व्यवहार आदि रामानन्दियों से मिलते जुलते होते हैं। २. उक्त संप्रदाय का अनुयायी या सदस्य। वि० चार भुजाओंवाला।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |