शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					गोरा					 :
				 | 
				
					वि० [सं० गौर, प्रा० गोर, बं० उ० पं० मरा० गोरा, सिं० गोरो, गु० गोरू, ने० गोरो] (व्यक्ति) जिसके शरीर का वर्ण बरफ की तरह सफेद और स्वच्छ हो। गौर-वर्णवाला। पद-गोरा भभूका बहुत अधिक गोरा-चिट्टा। पुं० [स्त्री० गोरी] अमेरिका, य़ूरोप आदि ठंडे देशों में रहनेवाला ऐसा व्यक्ति जिसका वर्ण गौर हो। पुं० [देश०] १. एक प्रकार की कल जिससे नील के कारखाने में बट्टियाँ काटी जाती हैं। २. एक प्रकार का नीबू।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					गोरा-पत्थर					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं० गोरा+पत्थर] सफेद रंग का एक प्रकार का चिकना तथा मुलायम पत्थर। घीया पत्थर। संग-जराहत। (सोप स्टोन)।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					गोराई					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० गौर+हिं० आई] १. गोरे होने की अवस्था या भाव। गोरापन। २. व्यक्ति का रूप सम्बन्धी सौन्दर्य ।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					गोराटी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० गो√रट् (रटना)+अण्-ङीष्] मैना। पक्षी।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					गोराडू					 :
				 | 
				
					पुं० [देश०] ऐसी मिट्टी जिसमें बालू का भी अँश हो।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					गोरामूँग					 :
				 | 
				
					पुं० [हि० गोरा+मूँग] एक प्रकार का जंगली मूँग।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |