शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					गोपा					 :
				 | 
				
					वि० [सं० गोपक से] १. छिपानेवाला। २. जो मन की बात न बतलाता हो अथवा रहस्य प्रकट न करता हो। स्त्री० [सं० गोप+टाप्] १. गोप जाति की स्त्री। २. अहीरिन। ग्वालिन। ३. श्यामा नाम की लता। ४. गौतम बुद्ध की पत्नी यशोधरा का दूसरा नाम।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					गोपांगना					 :
				 | 
				
					स्त्री० [गोप अंगना, ष० त०] १. गोप जाति की स्त्री। गोपी। २. अनंतमूल नाम की ओषधि।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					गोपाचल					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० गोप अचल, मध्य० स०] १. ग्वालियर के पास के पर्वत का पुराना नाम। २. ग्वालियर।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					गोपायक					 :
				 | 
				
					वि० [सं०√Öगुप्+आय्+ण्वुल्-अक] १. छिपानेवाला। २. रक्षा करनेवाला।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					गोपायन					 :
				 | 
				
					पुं० [सं०√गुप्+आय्+ल्युट्-अन] १. गोपन। २. रक्षण।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					गोपाल-कक्षा					 :
				 | 
				
					स्त्री० [ष० त०] महाभारत के अनुसार पश्चिम भारत का एक प्राचीन देश।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					गोपाल-तापन, गोपाल-तापनीय					 :
				 | 
				
					पुं० [सं०√तप्+णिच्+ल्यु-अन, गोपाल-तापन, ष० त०] [गोपाल-तापनीयसेव्य, ब० स०] एक उपनिषद् जिसकी टीका शंकराचार्य तथा अन्य कई विद्वानों ने की है।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					गोपाल-मंदिर					 :
				 | 
				
					पुं० [ष० त०] वैष्णवों का वह बड़ा मन्दिर जिसमें गोपाल जी की मूर्ति रहती है।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					गोपालिका					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० गोपालक+टाप्, इत्व] १. ग्वालिन। अहीरिन। २. सारिवा नाम की औषधि। ३. ग्वालिन नामक बरसाती कीड़ा। गिंजाई।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					गोपाली					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० गोपाल+ङीष्] १. गौ पालने वाली स्त्री। कार्तिकेय की एक मातृका।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					गोपाष्टमी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [गोप अष्टमी, मध्य० स०] कार्तिक शुक्ला अष्टमी। कहते हैं कि इसी दिन श्रीकृष्ण ने गोचारण आरंभ किया था। इस दिन गोपूजन गो प्रदक्षिणा आदि का माहात्म्य कहा गया है।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |