शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					गोटा					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं० गोट] १. रूपहले या सुनहले तारों की बनी हुई वह पट्टी जो गोट के रूप में सिले हुए कपड़ों के किनारों पर टाँकी जाती है। पद-गोटा-पट्ठा (देखें)। २. भुना हुआ धनिया अथवा उसका बीज। ३. भोजन के बाद खाने के लिए एक में मिलाये हुए इलायची, खरबूजे, सुपारी आदि के कतरे हुए छोटे-छोटे टुकड़े। ४. गरी या नारियल का गोला। ५. पेट के अन्दर सूखा हुआ मल। कंडी। पुं० =गोला।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) उदाहरण–(क) चंदा गोटा टीका करि लै सूरा करि लै बाटी।–गोरखनाथ। (ख) औ घूटहिं तँह ब्रज के गोटा।–जायसी। वि० १. पूरा। समूचा। २. कुल। सब। (पूरब)।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					गोटा-पट्ठा					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं० गोटा+पट्ठा] गोटा या पट्ठा नामक बादले की पट्टियाँ जो कपड़ों पर प्रायः साथ-साथ टाँकी जाती है।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |