शब्द का अर्थ
			 | 
		 
					
				| 
					गारना					 :
				 | 
				
					स० [सं० गालन] १.निचोड़ना। २. पानी के साथ घिस या रगड़कर किसी चीज या रस या सार भाग निकालना। जैसे–चंदन गारना। ३. पानी में डालकर किसी चीज को गलाना या घुलाना। ४. गिराना,निकालना या बहाना। जैसे–आँसू गारना। उदाहरण–तुम कटु गरल न गारो।–मैथिलीशरण। ५. निकाल या हटाकर अलग या दूर करना। ६. त्यागना। ७. खोना। गँवाना। ८. क्षीण या नष्ट करना। जैसे–तपस्या करके शरीर गारना। ९. किसी का अभिमान चूर्ण करना। उदाहरण–द्रौपदी को चीर बढ्यौ दुस्सासनै गारी।–सूर।				 | 
			 
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			 
			
				 
		 |