शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					गनी					 :
				 | 
				
					वि. [अ० गनी] १. धनवान्। संपन्न। २. बहुत बड़ा दाता। उदार। स्त्री० [हिं० गिनना] गिनती। उदाहरण–इंद्र समान है जाके सेवक वर वापुरे की कहा गनी।–सूर। स्त्री० [अ०] टाट जिसके बोरे बनते हैं।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					गनीम					 :
				 | 
				
					पुं० [अ०] १. दूसरों का माल लूटनेवाला व्यक्ति। लुटेरा। डाकू। २. दुश्मन। वैरी। शत्रु।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					गनीमत					 :
				 | 
				
					स्त्री० [अ०] १. डाके या लूट का माल। २. मुफ्त में या बिना प्रयास मिलनेवाला धन। ३. बिलकुल प्रतिकूल या विपरीत स्थिति में भी होनेवाली कोई थोड़ी सी संतोषजनक या समाधानकारक बात। जैसे–वह सही सलामत घर लौट आया यहीं गनीमत हैं। मुहावरा–किसी का दम गनीमत होना=किसी का अस्तित्व विपरीत परिस्थियों में भी किसी प्रकार समाधानकारक होना। जैसे–बाबूसाहब का भी दम गनीमत।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |