शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					खाँ					 :
				 | 
				
					वि० [फा० ख्वाँ] उच्चारण करने, पढ़ने या बोलनेवाला। पुं० दे० ‘खान’।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					खाँई					 :
				 | 
				
					स्त्री० =खाई।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					खांख					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० खं] छेद। सूराख।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					खाँखर					 :
				 | 
				
					वि० दे० ‘खँखरा’।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					खाँग					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० खंग्ङ, प्रा० खग्ग] १. काँटा। कंटक। २. कुठ पक्षियों के पैरों में निकलने वाला काँटा। जैसे– तीतर या मुर्गे का काँटा। ३.कुछ विशिष्ट पशुओं के मस्तक पर आगे की ओर सींग की तरह का निकला हुआ अंग। जैसे– गैंडे या जंगली सुअर का खाँग। ४. खुरवाले पशुओं का एक रोग जिसमें उनके खुरो में घाव हो जाता है। खुरपका। स्त्री० [हिं० खाँचना] १. घिसने, छीजने आदि के कारण होनेवाली कमी। छीजन। २. कसर। त्रुटि। उदाहरण-राखौं देह नाथ केहि खाँगौ।–तुलसी।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					खाँगड़, खाँगड़ा					 :
				 | 
				
					वि० [हिं० खाँग+ड़(प्रत्य०)] १. जिसके पैर में खाँग रोग हो। २. जिसके मस्तक या मुँह पर खाँग रोग हो। ३.जिसके पास अस्त्र-शस्त्र हों। हथियारबंद। ४. बलिष्ठ या हष्ट-पुष्ट।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					खाँगना					 :
				 | 
				
					अ० [हिं० खाँग] पैर में खाँग (देखें) निकलने के कारण ठीक तरह से चलने में असमर्थ होना। उदाहरण–कहहु सो पीर काह बिनु खाँगा।–जायसी।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					खाँगी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [हिं० खँगना] १. कमी। त्रुटि। २. घाटा।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					खाँघी					 :
				 | 
				
					स्त्री० = खाँगी।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					खाँच					 :
				 | 
				
					-स्त्री० [हिं० खाँचना] १. खाँचने की क्रिया या भाव। २. खाँचने के कारण बननेवाला चिन्ह्र या निशान। ३. दो वस्तुओं के बीच का जोड़। संधि। ४. दे० ‘खचन’।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) पुं० =खाँचा।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					खाँचना					 :
				 | 
				
					स० [सं० खचन] [ वि० खँचैया] १. अंकित करना। चिन्ह्र बनाना। खींचना। २. जल्दी-जल्दी घसीटकर और भद्दी तरह से लिखना। ३. चिन्ह्र या निशान लगाना। ४. खचित या अच्छी तरह से युक्त करना। उदाहरण–सूरदास राधिका सयानी रूप रासि रस खाँची।–सूर। ५. दृढ़तापूर्वक कोई प्रतिज्ञा करना या बात कहना। उदाहरण–जानहुँ नहिं कि पैज पिय खाँचो।–जायसी।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					खाँचा					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं० खाँचना] [स्त्री० अल्पा० खँचिया, खाँची] १. किसी चीज में खोदकर बनाया हुआ कुछ गहरा और लंबा निशान। २. पतली टहनी आदि का बना हुआ बड़ा टोकरा। झावा। ३.बड़ा पिंजरा।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					खाँची					 :
				 | 
				
					स्त्री० [हिं० खाँचा] छोटा खाँचा। खँचिया।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					खाँड					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० खंड] ऐसी चीनी जो कम साफ होने के कारण बहुत सफेद न हो, बल्कि कुछ लाल रंग की हो। कच्ची चीनी या शक्कर। पुं० =खाँडा। उदाहरण–जाति सूर और खाँडइ सूरा।–जायसी।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					खाँडना					 :
				 | 
				
					स० [सं० खंड] १. खंड खंड करना। २. खंड-खंड करके अथवा कुचल-कुचलकर खाना। चबाना। ३. दाँतों से काटना। उदाहरण–मेरे इनके बीच परै जनि अधर दसन खाँड़ौगी।–सूर।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					खाँडर					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० खंड] छोटा टुकड़ा।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					खांडव					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० खंड+अण्,खांड√वा(गति)+क] १. दिल्ली के आसपास का एक पुराना वन जिसे अर्जुन ने जलाकर मनुष्यों के बसने योग्य बनाया था। २. खाँड की बनी हुई खाने की चीज। मिठाई।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					खांडव-प्रस्थ					 :
				 | 
				
					पुं० [ष० त० ] एक गाँव जो पांडवों को धृतराष्ट्र की ओर से मिला था। यहीं पर पांडवों ने इन्द्रप्रस्थ बसाया।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					खांडविक					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० खांडव+ठञ्-इक] मिठाई बनानेवाला। हलवाई।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					खाँडा					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० खड्ग, खण्डक, प्रा० खण्डइ, बँ० खाँरा, खांड, मरा० खांडा; पं० खण्डा; गु० खांडु] चौड़े और तिरछे फलवाली एक प्रकार की छोटी तलवार। खड्ग। पुं० [सं० खंड] टुकड़ा। भाग।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					खांडिक					 :
				 | 
				
					पुं०=खांडविक (हलवाई)।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					खाँडो					 :
				 | 
				
					पुं० दे० ‘षाड़व’।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					खाँदना					 :
				 | 
				
					स० [सं० स्कंदन] १. दबाना। २. खोदना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					खाँधना					 :
				 | 
				
					स० [सं० खादन] १. खाना। उदाहरण-नैन नासिका मुश नहीं चोरि दधि कौने खाँधौ।–सूर। २. दे० ‘खाँदना’।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					खाँधा					 :
				 | 
				
					वि० [?] टेढ़ा। तिरछा। (राज०) उदाहरण-खाँधी बाँधे पाघड़ी मधरी चाले चाल।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					खाँप					 :
				 | 
				
					स्त्री० १. =फाँक। २. =टुकड़ा। स्त्री० [हिं० खाँपना] खाँपने की क्रिया या भाव।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					खाँपना					 :
				 | 
				
					स० [सं० क्षेपन, प्रा० खेपन] १. खोंसना। २. अच्छी तरह बैठाकर लगाना। जड़ना। ३. चारपाई बुनने के समय किसी चीज से ठोककर उसकी बुनावट कसना और घनी करना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					खाँभ					 :
				 | 
				
					पुं०=खंभा।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है) पुं० =खाम (लिफाफा)।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					खाँभना					 :
				 | 
				
					स० [हिं० खाम] लिफाफे में बंद करना।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					खाँवाँ					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० स्कंधक] १. गहरी और चौड़ी खाई। २. मिट्टी की चाहरदीवारी। पुं० [?] सफेद फूलोंवाला एक प्रकार का पौधा।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					खाँसना					 :
				 | 
				
					अ० [सं० कासन, प्रा०खाँसन] गले में रुका कफ या और कोई अटकी हुई चीज निकालने या केवल शब्द करने के लिए झटके से वायु कंठ से बाहर निकालना। खाँसी आने या होने का सा शब्द करना।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					खाँसी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० कास] १. एक शारीरिक व्यापार जिसमें फेफड़ो से निकलने वाली हवा श्वास नली में रुकने पर सहसा वेगपूर्वक मुँह के रास्ते बाहर निकलने का प्रयत्न करती है। २. इस प्रकार खाँसने से होनेवाला शब्द। ३. एक रोग जिसमें मनुष्य या पशु बराबर खाँसता रहता है। (कफ, उक्त सभी अर्थों में)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |