शब्द का अर्थ
			 | 
		 
					
				| 
					खपुर					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० मध्य. स०] १. कभी-कभी आकाश में भ्रमवश दिखाई देने वाला एक गन्धर्व-मंडल, जो कई प्रकार के शुभ और अशुभ फलों का सूचक माना जाता है। २. पुराणानुसार एक आकाशस्थ नगर जो पुलोमा और कालका नाम की दैत्य-कन्याओं के प्रार्थना करने पर ब्रह्मा ने बनाया था। गन्धर्वनगर। ३. राजा हरिशचन्द्र की पुरी जो आकाश में स्थित मानी जाती है। ४. [ख√पृ(पूर्ण करना)+क] सुपारी का पेड़। ५. भद्र-मुस्तक। ६. बघनखा नामक वनस्पति।				 | 
			 
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			 
			
				 
		 |