शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					कोठी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० कोष्टिका, प्रा० कोट्ठिआ-या, पं० कोठ्ठी, उ० गु० मरा० सि० कोठी] १. बहुत ऊंचा पक्का तथा खुला हुआ मकान। २. वह मकान जिसमें कोई बहुत बड़ा कारोंबार या लेन-देन होता है। (फर्म)। मुहावरा—कोठी बैठना=कारोबार बंद होना। ३. अनाज रखने का कोठार। ४. किसी चीज का भंडार। उदाहरण—सोक कलंक कोठि जनि होहु।—तुलसी। ५. कुएँ, पुल आदि की रचना में वास्तु का वह अंश जो पानी के नीचे बहुत गहराई तक धँसाया जाता है। ६. बंदूक में का वह स्थान जिसमें बारूद रखी जाती है। ७. गर्भाशय। ८. बाँसो में का वह समूह जो किसी स्थान पर घेरा बाँधकर उगता है। स्त्री० [हिं० कोठा] कोल्हू के बीच का वह घेरा जिसमें डालकर ऊख के टुकड़े पेरे जाते हैं।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कोठीवाल					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं० कोठी+वाला (प्रत्यय)] बहुत बड़ा कारोबार करनेवाला व्यापारी, जिसकी कोठी चलती है।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कोठीवाली					 :
				 | 
				
					स्त्री० १. =कोठीवाल या बहुत बड़े़ व्यापारी होने की अवस्था या भाव। २. उत्तर भारत में महाजनों में प्रचलित एक प्रकार की लिपि।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |