शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					काली					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० काल+ङीष्] १. चंडी या दुर्गा का एक रूप। कालिका। २. दस महाविद्याओं में से एक। ३. अग्नि की सात जिह्वाओं में से एक। ४. हिमालय की एक नदी। ५. अँधेरी रात। पुं० =कालिय (नाग)।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					काली अंछी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [देश] एक कँटीली झाड़ी जिसमें पत्तियाँ १२-१३ अंगुल लंबी तथा दाँतेदार होती हैं।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					काली जबान					 :
				 | 
				
					स्त्री० [हिं० काली+फा० जबान] ऐसी जबान जिससे निकली हुई अमांगलिक या अशुभ बात प्रायः पूरी उतरती हो।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					काली जीरी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० कणजीर] १. एक प्रकार का पौधा जिसकी फलियों के दाने या बीज ओषधि के रूप में काम आते हैं। बनजीरा। २. उक्त पौधे की फलियों के दाने। कारीजीर।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					काली बेल					 :
				 | 
				
					स्त्री० [हिं० कालीबेल] १. एक प्रकार की लता जिसमें छोटे छोटे हरे फूल लगते हैं। २. उक्त लता के फूल।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					काली मिट्टी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० काली+मिट्टी] एक प्रकार की चिकनी काली मिट्टी जो लीपने-पोतने और सिर मलने के काम में आती हैं।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					काली मिर्च					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० काली+मिर्च] एक प्रसिद्ध पौधे के छोटे गोल दाने, जो स्वाद में मिर्च की तरह कडुए होने के कारण मसाले के काम में आते हैं। गोलमिर्च।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					काली शीतला					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० काली+सं० शीतला] एक प्रकार की शीतला(चेचक) जिसमें शरीर पर मोटे-मोटे काले दाने निकलते हैं।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					काली सूची					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० व्यस्त पद] १. ऐसे लोगों की सूची जिन्होंने कुछ अवैधानिक नियम-विरुद्ध या निंदनीय कार्य किये हों। २. ऐसे लोगों की सूची जो किसी दृष्टि या विचार से परित्यक्त माने गये हों। ३. अपराधी या दंडित व्यक्तियों की सूची। (ब्लैक लिस्ट)।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					काली हर्रे					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० काली+हर्रे] जंगी हर्रे। छोटी हर्रे।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कालीची					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० काली√चि (चयन)+ड, ङीष्] वह भवन जिसमें बैठकर यमराज प्राणियों के पाप-पुण्य आदि का विचार करते हैं। यमराज का न्यायालय।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कालीदह					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० कालिय+हिं० दह] वृन्दावन में यमुना का एक दह या कुंड जिसमें कालिय नाग रहा करता था।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कालीन					 :
				 | 
				
					वि० [सं० काल+ख-ईन] किसी काल-विशेष में होने अथवा उससे संबंध रखनेवाला। जैसे—मध्यकालीन, समकालीन। पुं० [अ०] ऊन सूत आदि का बना हुआ एक प्रकार का मोटा बिछावन जिस पर रंग-बिरंगे बेल-बूटे बने रहते हैं। गलीचा। (प्राचीन भारत में इसे पलिका कहते थे)।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कालीय					 :
				 | 
				
					वि० [सं० काल+छ-ईय] १. काल-संबंधी। २. काल का। ३. दे० कालीन। पुं० काला चंदन। पुं० =कालिय।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कालीयक					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० कालीय+कन्] १. पीला चंदन। २. केसर। ३. दारू हल्दी। ४. काली अगर।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |