शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					कामद					 :
				 | 
				
					वि० [सं० काम√दा (देना)+क] कामना पूरा करनेवाला। इच्छाओं की पूर्ति करनेवाला। जैसे—कामद मणि, कामद यज्ञ। उदाहरण—कामद भे गिरि रामप्रसादा।—तुलसी। पुं० १. ईश्वर २. सूर्य। ३. कार्तिकेय।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कामद-गिरि					 :
				 | 
				
					पुं० [कर्म० स०] चित्रकूट में एक पर्वत जो सभी कामनाएँ पूरी करनेवाला कहा गया है।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कामद-मणि					 :
				 | 
				
					पुं० [कर्म० स०] चिंतामणि नामक पौराणिक रत्न।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कामदगाई					 :
				 | 
				
					स्त्री०=कामधेनु।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कामदा					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० काम√दा (देना)+क+टाप्] १. कामना पूर्ण करनेवाली एक देवी का नाम। २. कामधेनु। ३. चैत्र-शुक्ला एकादशी। ४. एक प्रकार का वर्णवृत्त जिसके प्रत्येक चरण में क्रम से रगण, यगण, जगण तथा गुरु होता है।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कामदानी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० काम+दान (प्रत्यय)] १. कपड़े आदि पर बादलों के तारों, सलमें, सितारे आदि से बनाया जानेवाला बेल-बूटों का काम। २. वह कपड़ा जिस पर उक्त प्रकार का काम बना हो। जैसे—कामदार टोपी। पुं० प्रधान कर्मचारी या कारिन्दा।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कामदुधा					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० काम√दुह् (दुहना)+क-टाप्] कामधेनु।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |