शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					कागज					 :
				 | 
				
					पुं० [अ०] [वि० कागजी] १. कपड़े के चिथड़ों कई प्रकार की घासों, बाँसों आदि को गलाकर उनके गूदे से बनाया जानेवाला एक प्रसिद्ध पदार्थ जिस पर कलम, पेंसिल आदि से लिखा जाता है। मुहावरा—कागज काला करना=(क) कागज पर कुछ लिखना। (ख) यों ही या व्यर्थ मे लिखना। कागज रँगना=बहुत-से कागजों को व्यर्थ का विस्तार करते हुए लिख-लिखकर भरना। कागज के (या कागजी) घोड़े दौड़ाना=केवल पत्र आदि लिखकर कहीं या किसी के पास भेजना। पद—कागज की नाव=ऐसी वस्तु जिसका अस्तित्व बहुत ही अस्थायी या क्षणिक हो। २. ऐसी आवश्यक पत्र, लेख्य आदि जिनका कुछ विधिक महत्त्व हो। जैसे—वकील को कागज दिखाना पद—कागज पत्र=दस्तावेज। ३. समाचार-पत्र (बंगाल)।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कागजात					 :
				 | 
				
					पुं० [अ० कागज का बहु०] बहुत-से कागज-पत्र।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कागजी					 :
				 | 
				
					वि० [अ० कागज] १. कागज का बना हुआ। २. कागज पर लिखकर किया जानेवाला। जैसे—कागजी कार्रवाही। ३. कागज पर लिखा हुआ। जैसे—कागजी सबूत। ४. कुछ विशिष्ट फलों के संबंध में जिनका छीलका पतला, मुलायम या हलका होता हो। जैसे—कागजी नींबू, कागजी बादाम। पुं० कागज-विक्रेता।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कागजी बादाम					 :
				 | 
				
					पुं० [फा०] एक प्रकार का बादाम जिसका ऊपरी छिलका अपेक्ष्या पतला तथा मुलायम होता है। (कड़े और मोटे छिलकेवाला बादाम ‘काठा’ कहलाता है।)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कागजी-नीबू					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं०] पतले तथा मुलायम छिलकेवाला एक प्रकार का बढ़िया नीबू।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |