शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					काँस					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० काश] १. परती अथवा ऊँची और ढलुई जमीन में होनेवाली एक प्रकार की लंबी घास जो शरद् ऋतु में फूलती है। उदाहरण—फूले कास सकल महि छाई।—तुलसी। मुहावरा—काँस में तैरना=मृग तृष्णा के फेर में पड़कर इधर-उधर भटकना। २. विकट या संकटपूर्ण स्थिति। मुहावरा—काँस में पड़ना या फँसना=विपत्ति या संकट में पड़ना या फँसना।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					काँसा					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० कास्य] [वि० कांसी] एक मिश्र जातु जो ताँबे जस्ते आदि के योग से बनती है। कसकुट। यौ-कँसभरा-काँसे का गहना बनाने और बेचनेवाला। वि० [सं० कनिष्ठ] भीख माँगने का खप्पर या ठीकरा। उदाहरण—जब हाथ में लिया कांसा। तब भीख का क्या सांसा।—कहा०।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					काँसागर					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं० कांसा+फा० गर (प्रत्यय)] काँसे आदि के गहने बरतन आदि बनानेवाला (व्यक्ति)।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					काँसार					 :
				 | 
				
					पुं० =कांसागर।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					काँसी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० काश] धान के पौधे में होनेवाला एक रोग। स्त्री०=काँसा।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					काँसुला					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं० काँसा] १. काँसे का वह चौकोर मोटा टुकड़ा जिस पर चारों ओर गढ्ढे आदि बने होते हैं और जिसकी सहायता से सुनार अर्द्ध-गोलाकार या गोलाकार चीजें बनाते हैं। २. काँसे या गिल्ट का बना हुआ गहना।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कांस्य					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० कांस+यञ्] कांसा। कसकुट। (धातु)। वि०१. काँसे का बना हुआ। २. काँसे से संबंध रखनेवाला। काँसे का।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कांस्य-ताल					 :
				 | 
				
					पुं० [मध्य० स०] ताल या मँजीरा नामक बाजा।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कांस्य-दोहनी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [मध्य० स०] कांस्य का बना हुआ दूध दूहने का पात्र।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कांस्य-मल					 :
				 | 
				
					पुं० [ष० त०] ताँबे-पीतल आदि धातुओं में लगनेवाला जंग या मोरचा।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कांस्य-युग					 :
				 | 
				
					पुं० [ष० त०] पुरातत्त्व में प्रागैतिहासिक काल का वह विभाग जो प्रस्तर युग के बाद और लौह-युग के पहले माना जाता है और जिसमें औजार, हथियार आदि काँसे के ही बनते थे। ताम्रयुग। (ब्रांज एज)।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कांस्यक					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० कास्य+कन्] पीतल।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कांस्यकार					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० कास्य√कृ (करना)+अण्] कसेरा। ठठेरा।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |