शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					एकाग्र					 :
				 | 
				
					वि० [सं० एक-अग्र, ब० स०] १. किसी एक ही वस्तु या विषय पर दत्तचित्त होकर पूरा ध्यान लगानेवाला। जैसे—एकाग्र दृष्टि। २. किसी में मिला या समाया हुआ। पुं० [सं० ] चित्त की पाँच अवस्थाओं या वृत्तियों में से एक,जिसमें चित्त निरंतर किसी एक ही बात या विषय में लगा रहता है। (योग)।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					एकाग्र-चित्त					 :
				 | 
				
					वि० [ब० स०] (व्यक्ति) जिसका चित्त या ध्यान किसी एक बात में लगा हो। जो पूरी लगन से किसी एक ही काम या बात में लीन हो।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					एकाग्र-दृष्टि					 :
				 | 
				
					वि० [सं० ब० स०] जिसकी दृष्टि किसी एक ही चीज या बात पर लगी हो। जो टक लगाये हुए देख रहा हो।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					एकाग्र-भूमि					 :
				 | 
				
					स्त्री० [कर्म० स०] चित्त की वह अवस्था, जिसमें वह किसी एक बात पर जम या लगकर तद्रूप हो जाता है। (योग)।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					एकाग्रता					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० एकाग्र+तल्-टाप्] एकाग्र होने की अवस्था या भाव।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |