शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					आगम					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० आ√गम् (जाना)+घञ्] [वि० आगमिक] १. किसी वस्तु या व्यक्ति के कहीं से आने उपस्थित होने पहुँचने आदि की क्रिया या भाव। अवाई। आगमन। जैसे—अर्थागम। उदाहरण—संध्या कौ आगम भयो-सूर। २. किसी प्रकार का अविर्भाव, उपद्रव या उत्पत्ति। ३. मिलन। समागम। ४. स्त्री०-प्रसंग। संभोग। ५. आनेवाला समय। भविष्य। ६. भविष्य में होनेवाली घटना या उत्पन्न होनेवाली स्थिति। मुहावरा—आगम जताना=भविष्य में होनेवाली घटना की सूचना देकर उसके संबंध में सचेत करना। ७. भावी कार्य घटना आदि के संबंध में पहले से किया जानेवाला प्रबंध या व्यवस्था। उपक्रम। मुहावरा—आगम करना या बाँधना=पहले से किसी काम या बात का प्रबंध या व्यवस्था करना। ८. भविष्य में होनेवाली बातों का सचेत करनेवाला उल्लेख चर्चा या वर्णन। ९. धन आदि की होनेवाली आमदनी। आय। १. राज्य को प्राप्त होनेवाला कर या राजस्व। ११. भारतीय हिंदुओं के वेद शास्त्र आदि प्रमाणिक और मान्य धर्म-ग्रंथ। १२. किसी धर्म के वे सब प्रामाणिक और मान्य ग्रंथ जिसके अनुसार उस धर्म के अनुयायी अपना आचरण और व्यवहार करते हों। (स्किपचर्स) १३. धार्मिक आचरण व्यवहार में माने जानेवाले शब्द प्रमाण। १४. व्याकरण में, कोई ऐसा अक्षर या वर्ण जो शब्द को कोई विशिष्ट रूप बनाने के लिए ऊपर या बाहर से आया हो अथवा लाया जाए। (आँगमेण्ट) १५. तंत्र शास्त्र का वह अंग जिसमें सृष्टि प्रलय देवताओं के पूजन सिद्धि पुरश्चरण आदि का वर्णन होता है। १६. आधुनिक विधिक क्षेत्र में, वह अधिकार या अधिकार-पत्र जिसके आधार पर कोई व्यक्ति किसी वस्तु या संपत्ति का उत्तराधिकारी अथवा स्वामी होता है। (टाइटिल) वि० आगे चलकर आने या होनेवाला। भावी।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					आगम-पतिका					 :
				 | 
				
					स्त्री०=आगत-पतिका।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					आगम-वक्ता (क्तृ)					 :
				 | 
				
					वि० [ष० त०] भविष्य की बातें कहने या बतलाने वाला। पुं० ज्योतिषी।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					आगम-वाणी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [ष० त०] भविष्य वाणी। (दे०)।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					आगम-विद्या					 :
				 | 
				
					स्त्री० [ष० त०] वेद-विद्या।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					आगम-वृद्ध					 :
				 | 
				
					वि० [स० त०] जिसे वेद-शास्त्रों या धर्म-ग्रंथों का बहुत अधिक ज्ञान हो।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					आगम-सोची					 :
				 | 
				
					वि० [सं० आगम+हिं० सोचना] आगे या भविष्य में होनेवाली बातों का पहले से ही विचार करनेवाला। दूरदर्शी।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					आगमजानी					 :
				 | 
				
					वि० [सं० आगमज्ञानी] जो भविष्य में होनेवाली घटनाएँ पहले से जानता हो।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					आगमज्ञानी (निन्)					 :
				 | 
				
					वि० [सं० आगम-ज्ञान, ष० त०+इनि] जिसे आगम या भविष्य की सब बातों का ज्ञान हो।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					आगमन					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० आ√गम् (जाना)+ल्युट्-अन] १. कहीं से चलकर आने या पहुँचने की क्रिया या भाव। अवाई। आगति। २. किसी कार्य या भात के लिए नये सिरे से सामने आने या होने की क्रिया या भाव। (एडवेण्ड) ३. प्राप्ति। लाभ।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					आगमना					 :
				 | 
				
					अ० [सं० आगमन] आना या आकर पहुँचना।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					आगमित					 :
				 | 
				
					भू० कृ० [सं० आ√गम् (ज्ञान)+णिच्+क्त] (ग्रन्थ या विषय) जिसका अच्छी तरह से अध्ययन किया गया हो। अधीत।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					आगमी (मिन्)					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० आगम+इनि] वह जो आगम या भविष्य की बातें जानता या बतलाता हो। जैसे—ज्योतिषी या भविष्यवक्ता।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |