शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					अहीन					 :
				 | 
				
					वि० [सं० न० त०] १. जो हीन या तुच्छ न हो। २. जिसमें कोई कमी, त्रुटि या बुराई न हो। ३. जो किसी की तुलना में कम न हो। पुं० १. हीन न होना। २. वासुकि। ३. [अहन्+ख-ईन] बारह दिनों में होनेवाला एक यज्ञ।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					अहीनगु					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० ] एक सूर्यवंशी राजा जो देवानीक का पुत्र था।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					अहीनवादी (दिन्)					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० हीन-वादी, कर्म० स० न-हीनवादी, न० त०] वह जो गवाही देने के योग्य न हो। वि० [सं० न० त०] जो वाद में निरुत्तर न हुआ हो, और इसीलिए हारा न हो।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |