शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					अभिषेक					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० अभि√सिच्+घञ्] [वि० अभिषिक्त] १. जल छिड़कना। २. ऊपर से जल डालकर किया जाने वाला स्नान। ३. बाधा, शान्ति या मंगल के लिए मंत्र पढ़कर जल छिड़कना। मार्जन। ४. विधिपूर्वक मंत्र छिड़ककर राज-गद्दी पर बैठना। ५. यज्ञादि के पीछे शांति के लिए किया जानेवाला स्नान। ६. शिवलिंग के ऊपर छेदवाला घड़ा लटकाकर धीरे-धीरे पानी टपकाना।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					अभिषेक्ता (तृ)					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० अभि√सिच्+तृच्] १. अभिषेक का कृत्य करनेवाला व्यक्ति। २. राज्य-गुरु।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					अभिषेक्य					 :
				 | 
				
					वि० [सं० अभि√सिच्+तृच्] १. अभिषेक का अधिकारी या पात्र। २. जिसका अभिषेक होने को हो।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |