शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					सौर					 :
				 | 
				
					वि० [सं० सूर या√सृ (गत्यादि)+अण] १. सूर्य संबंधी। सूर्य का। २. जिसकी गणना सूर्य के परिभ्रमण के आधार पर होता हो। जैसे–सौर मास, सौर-वर्ष। ४. सूर्य के प्रभाव से होनेवाला। (सोलर) ५. सूर या देवता से संबंध रखनेवाला। ६. सुरा या मद्य से संबंध रखने वाला। जैसे–सौर ऋण अर्थात वह ऋण जो सुरा या मद्य पीने के लिए दिया जाता था। पुं० १. सूर्य का उपासक या भक्त। २. शनि ग्रह जो सूर्य का पुत्र माना गया है। ३. पुराणानुसार बीसवें कल्प का नाम। ४. तुंबरू। ५. धनियाँ। ६. दाहिनी आँख। ७. यम। स्त्री० [सं० शाट, हिं० सौंड] चादर। ओढ़ना। उदा०–कुस साँथरि भई और सुपेता।–जायसी। स्त्री० =सौरी (मछली)।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है) पुं० [अ०] १. बैल या साँड़। २. वृष राशि।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					सौर जगत					 :
				 | 
				
					पुं० [सं०] हमारे सूर्य और उसकी परिक्रमा करनेवाले नौ ग्रहों, अट्ठाइस उपग्रहों आदि का वर्ग या समूह जो आकाशचारी पिंडो में स्वतंत्र इकाई के रूप में हैं। (सोलर सिस्टम)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					सौर-दिन					 :
				 | 
				
					पुं० [सं०] एक सूर्योदय के आरंभ से दूसरे सूर्योदय के पूर्व तक का समय, जो पूरा अक दिन के रूप मे माना जाता है। इसी को सावन दिन भी कहते हैं।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					सौर-परिकर, सौर-परिवार					 :
				 | 
				
					पुं० दे० ‘सौर जगत’।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					सौर-मास					 :
				 | 
				
					पुं० [सं०] एक सूर्य-संक्रांति से दूसरी सूर्य-संक्रांति तक का सारा समय जो लगभग ३॰ या ३१ दिनो का होता है। विशेष–सौर गणना के अनुसार कार्तिक, माघ, फागुन और चैत ३॰-३॰ दिनों के, मार्ग शीर्ष और पौष २९-२९ दिनों के, आषाढ़ ३२ दिनों का और शेष सब मास ३१-३१ दिनों के होते हैं।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					सौर-वर्ष					 :
				 | 
				
					पुं० [सं०] उतना काल जितना सूर्य को मेष, वृष आदि बारह राशियों में भ्रमण करने में लगता है। एक मेष संक्रांति से दूसरी मेष संक्राति तक का समय। (सोलर इयर)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					सौर-सावन याम					 :
				 | 
				
					पुं० दे० ‘सावन मास’ के अंतर्गत।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					सौरज					 :
				 | 
				
					पुं० [सं०] १. तुंबुरू। तुंबरू। २. धनियाँ। पुं०=शौर्य (शूरता)।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					सौरण					 :
				 | 
				
					वि० [सं०] सूरन-संबंधी।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					सौरत					 :
				 | 
				
					वि० [सूरत+अण्] १. सुरति से संबंध रखनेवाला। २. सुरति के परिणामस्वरूप होनेवाला। पुं० १. रति-क्रीड़ा। सुरति। २. रति-सुख।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					सौरत्य					 :
				 | 
				
					पुं० [सं०] १. नायक। २. योद्धा।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					सौरध्री					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं०] एक प्रकार का तंबूरा या सितार।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					सौरना					 :
				 | 
				
					स० [सं० स्मरण, हिं० सुमरना] स्मरण करना। चिंतन करना। ध्यान करना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) अ०=सँवरना।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					सौरपत					 :
				 | 
				
					पुं० [सं०] सूर्योपासक। सूर्य-पूजक।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					सौरभ					 :
				 | 
				
					वि० [सं०] १. सुरभि संबंधी। सुगंधित। २. सुरभि (गाय) संबंधी अथवा उससे उत्पन्न। पुं० १. सुरभि का भाव या धर्म। सुगंध। खुशबू। महक। २. केसर। ३. तुंबरू। ४. धनियाँ। ५. बोल नामक गंध-द्रव्य। ६. आम।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					सौरभक					 :
				 | 
				
					पुं० [सं०] एक प्रकार का वर्ण-वृत्त, जिसके पहले चरण में सगण, जगण, सगण, और लघु, दूसरे में नगण, सगण, जगण और गुरु, तीसरे में रगण, नगण, भगण और गुरु तथा चौथे में सगण, जगण, सगण, जगण और गुरु होता है।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					सौरभित					 :
				 | 
				
					भू० कृ० [सं० सौरभ] सौरभ से युक्त। सुगंधित।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					सौरभी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं०] १. सुरभि नाम की गाय की पुत्री। २. गाय। गौ।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					सौरभेय					 :
				 | 
				
					वि० [सं०] सुरभि-संबंधी। सुरभि का। पुं० सुरभि का पुत्र अर्थात वृष या साँड़।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					सौरभेयक					 :
				 | 
				
					पुं० [सं०] साँड़। वृष।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					सौरभेयी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं०] गाय। गौ।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					सौरभ्य					 :
				 | 
				
					पुं० [सं०] १. सुरभि का गुण या भाव। सुपभिता। २. सुगंध। खुशबू। ३. सुंदरता। ४. कीर्ति। यश। ५. कुबेर का एक नाम।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					सौरमंडल					 :
				 | 
				
					पुं०=सौर-जगत।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					सौरव					 :
				 | 
				
					वि० [सं०] स्वर-संबंधी।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					सौरस					 :
				 | 
				
					पुं० [सं०] १. सुरसा का अपत्य या पुत्र। २. जूँ नाम का कीड़ा। ३. तरकारी आदि का नमकीन रस या शोरबा। वि० सुरसा-संबंधी। सुरसा का।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					सौरसेय					 :
				 | 
				
					पुं० [सं०] कार्तिकेय या स्कंद का एक नाम।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					सौरसैंधव					 :
				 | 
				
					वि० [सं०] १. गंगा का। गंगा संबंधी। २. गंगा से उत्पन्न। पुं० १. भीष्म जो गंगा से उत्पन्न हुए थे। २. सूर्य का घोड़ा।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					सौरस्य					 :
				 | 
				
					पुं० [सं०] सुरस अर्थात रसपूर्ण तथा स्वादिष्ट होने की अवस्था या भाव।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					सौराज्य					 :
				 | 
				
					पुं० [सं०] १. अच्छा राज्य सुराज्य। २. अच्छा शासन।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					सौराटी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं०] संगीत में एक प्रकार की रागिनी।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					सौराष्ट्र-मृत्तिका					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं०] गोपीचंदन।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					सौराष्ट्रक					 :
				 | 
				
					पुं० [सं०] १. सौराष्ट्र या सोरठ प्रदेश का रहनेवाला। २. एक प्रकार का विष। ३. पंच लौह। वि० =सौराष्ट्रिक।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					सौराष्ट्रिक					 :
				 | 
				
					वि० [सं०] १. सौराष्ट्र संबंधी। २. सौराष्ट्र में होनेवाला। पुं० सौराष्ट्र का निवासी।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					सौराष्ट्री					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं०] १. गोपीचंद्र। २. सौराष्ट्र की भाषा।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					सौराष्ट्रेय					 :
				 | 
				
					वि० [सं०] सोरठ प्रदेश का। गुजरात-काठियावाड़ का।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					सौरास्त्र					 :
				 | 
				
					पुं० [सं०] एक प्रकार का दिव्यास्त्र।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					सौरि					 :
				 | 
				
					पुं० [सं०] १. सूर्य के पुत्र, शनि। २. असन या विजैसार नामक वृक्ष। ३. दक्षिण भारत का एक प्राचीन जनपद। पुं०=शौरि।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					सौरिक					 :
				 | 
				
					पुं० [सं०] १. शनैश्चर ग्रह। २. स्वर्ग। ३. वह ऋण जो सुरा या शराब पीने के लिए लिया गया हो। वि० १. सुर अर्थात देवता-संबंधी। २. सुरा-संबंधी। ३. स्वर्ग का। स्वर्गीय।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					सौरिंध्र					 :
				 | 
				
					पुं० [सं०] [स्त्री० सौरिंध्री] १. ईशान कोण में स्थित एक जनपद। (बृहत्संहिता) २. उक्त जनपद का निवासी।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					सौरिरत्न					 :
				 | 
				
					पुं० [सं०] नीलम नामक मणि।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					सौरी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० सूति-ग्रह] वह कोठरी, जिसमें स्त्री बच्चा प्रसव करती है। सूतिकागार। जच्चा खाना। (लेबर रूम) मुहा०–सौरी कमाना=नाइन चमारी आदि का सौरी में जाकर प्रसूता की सेवा सुश्रुषा-करना। स्त्री० [सं०] १. सूर्य की पत्नी। २. गाय। स्त्री०=शफरी (मछली)।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					सौरीय					 :
				 | 
				
					वि० [सं०] सूर्य-संबंधी। सूर्य का। सौर। पुं० १. एक प्रकार का वृक्ष जिसमें विषैला गोंद निकलता है। २. उक्त वृक्ष का विष।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					सौरेयक					 :
				 | 
				
					पुं० [सं०] सफेद कटसरैया। श्वेत झिंटी।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					सौर्य					 :
				 | 
				
					वि० [सं०] १. सूर्य—संबंधी। सूर्य का। २. सूर्य से उत्पन्न होनेवाला। पुं० १. सूर्य का पुत्र शनिदेव। २. साठ संवत्सरों में से एक। ३. हिमालय की चोटी का एक नाम।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					सौर्य-याम					 :
				 | 
				
					वि० [सं०] सूर्य और यज्ञ संबंधी। सूर्य और यम का।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					सौर्योदयिक					 :
				 | 
				
					वि० [सं०] सूर्योदय-संबंधी।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |