शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					सस्ता					 :
				 | 
				
					वि० [सं० स्वस्थ] [स्त्री० सस्ती] १. (पदार्थ) जिसका मूल्य अपेक्षया साधारण से कुछ कम हो। २. (पदार्थ) जिसके मूल्य में पहले की अपेक्षा कमी हो। जिसका भाव उतर गया हो। ३. जो बहुत ही थोड़े व्यय से अथवा सहज में मिल जाय। जैसा—सस्ता यश। ४.जिसका महत्व बहुत ही कम या प्रायः नहीं के समान हो। जैसा—सस्ता अनुवाद, सस्ता परिहास।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					सस्ताना					 :
				 | 
				
					अ० [हि० सस्ता+ना (प्रत्य)] किसी वस्तु का कम दाम पर बिकना। सस्ता हो जाना। स० भाव कम करना। सस्ता करना।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |