शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					सनक					 :
				 | 
				
					पुं० [सं०] ब्रह्मा के चार मानस पुत्रों में से एक। पद-सनक नंदन। स्त्री० [हि० सनकना] १. वह अवस्था जिसमें मनुष्य का मस्तिष्क ठीक तरह से और पूरा काम न करता हो और किसी ओर प्रवृत्त होने पर प्रायः उधर ही बना रहता हो। २. पागलों की सी धुन प्रवृत्ति या आचरण। मुहावरा-सनक चढ़ना या सवार होना=पागलपन की सीमा तक पहुँचती हुई धुन चढ़ना।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					सनकना					 :
				 | 
				
					अ० [सं० स्वनः] १. पागल हो जाना। २. पागलों की तरह व्यर्थ बढ़-बढ कर बातें करना। अ० [अनु० सन-सन] सन सन शब्द करते हुए उड़ना, दौड़ना या भागना।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					सनकाना					 :
				 | 
				
					स० [हि० सनकना] ऐसा काम करना जिससे कोई सनके या पागल हो। अ० दे० ‘सनकना’।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					सनकारना					 :
				 | 
				
					स० [हि० सैन+करना] १. किसी काम या बात के लिए संकेत करना। इशारा करना। २. इशारे से पास बुलाना। संयो, क्रि०—देना।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					सनकियाना					 :
				 | 
				
					स० [हि० सनकाना का स०] किसी को सनकाने में प्रवृत्त करना। अ०=सनकना। स०=सनकारना।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					सनकी					 :
				 | 
				
					वि० [हि० सनक] जिसे किसी तरह की सनक या झक हो। झक्की (एस्सेन्ट्रिक) स्त्री० [हि० सैन=संकेत] आँख से किया जानेवाला संकेत। आँख का इशारा। मुहावरा-सनकी मारना=आँख से इशारा करना।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |