शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					सत्ता					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० सत्,+तल्ल-टाप्] १. मूर्त रूप से वर्तमान रहने या होने की अवस्था, गुण या भाव। अस्तित्व। हस्ती। अभाव का विपर्याय। (बीइंग)। २. शक्ति। सामर्थ्य। ३. वह अधिकार, शक्ति या सामर्थ्य जो किसी प्रकार का उपयोग करती हुई और अपनी सक्षमता दिखलाती हुई काम करती हो। (पावर) जैसा—राजसत्ता। मुहावरा—(किसी पर) सत्ता चलाना=अपना अधिकार दिखलाते हुए और वश में रखते हुए उपभोग, व्यवहार शासन आदि करना। ४. राजनीति-शास्त्र में किसी विशिष्ट राष्ट्र का वह अधिकार या शक्ति जिससे बढ़कर और कोई अधिकार या शक्ति न हो। (सावरेंटी)। पुं० [हि० सात] ताश या गंजीफे का वह पत्ता जिसमें सात बूटियाँ हों।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					सत्ता-सामान्यत्व					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० ब० स०, त्व] न्याय में वह स्थिति जब अनेक द्रव्यों, रूपों आदि में एक ही तत्त्व सामान्य रूप से पाया जाता हो। जैसा—कुंडल, कंकण आदि अनेक गहनों में सोना नामक द्रव्य सामान्य रूप से पाया जाता है।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					सत्ताईस					 :
				 | 
				
					वि० [सं०सप्त-विंशति,प्रा० सत्ताईस] जो गिनती में बीस से सात अधिक हो। पुं० उक्त की बोधक संख्या जो अंकों में इस प्रकार लिखी जाती है।—२७।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					सत्तांतरण					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० सत्ता+अंतरण] [भू० कृ० सत्तांतरित] १. सत्ता का एक के हाथ से दूसरे हाथ में जाना। २. सत्ताधारी का सत्ता दूसरे को सौंपना। (ससेसन उक्त दोनों अर्थों में)।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					सत्तांतरित					 :
				 | 
				
					भू० कृ० [सं० सत्तांतरण] (देश या राज्य) जिसके शासन की सत्ता दूसरे को सौंप दी गई हो। (सीडेड)।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					सत्ताधारी (रिन्)					 :
				 | 
				
					वि० [सं० सत्ता√धृ (रखना)+णिनि] जिसे किसी प्रकार की सत्ता प्राप्त हो। सत्तावान। जैसा—सत्ताधारी राज्य। पुं० सत्ताप्राप्त अधिकारी। प्राधिकारी (देखें)।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					सत्तानवे					 :
				 | 
				
					वि० [सं० सप्तनवति, प्रा० सत्तावन] जो गिनती में सौ से तीन कम हो। पुं० उक्त की बोधक संख्या जो अंकों में इस प्रकार लिखी जाती है—९७।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					सत्तानाश					 :
				 | 
				
					पुं०=सत्यानाश।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					सत्तानाशी					 :
				 | 
				
					वि०=सत्यानाशी।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					सत्तार					 :
				 | 
				
					वि० [अ०] दोषों आदि पर परदा डालनेवाला। पुं० ईश्वर का एक नाम।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					सत्तारूढ़					 :
				 | 
				
					वि० [सं० सत्ता+आरूढ़] जो सत्ता प्राप्त कर उसका उपयोग और पालन कर रहा हो।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					सत्तावन					 :
				 | 
				
					वि० [सं० सप्तपंचाशत, प्रा० सत्तावन्न] जो गिनती में पचास से सात अधिक हो। पुं० उक्त की बोधक संख्या जो अंकों में इस प्रकार लिखी जाती है—५७।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					सत्तावाद					 :
				 | 
				
					पुं० [सं०] [वि० सत्तावादी] यह मत या सिद्धान्त कि किसी अधिनायक या अधिनायक वर्ग के तंत्र या शासन की सभी बातें बिना किसी विरोध के मानी जानी चाहिए। (ऑथॉरिटेरियनिज्मः)।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					सत्ताशास्त्र					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० मध्य० स०] पाश्चात्य दर्शन की वह शाखा जिसमें मूल या पारमार्थिक सत्ता का विवेचन होता है।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					सत्तासी					 :
				 | 
				
					वि० [सं० सप्ताशीति, प्रा० सत्तासी] जो गिनती में अस्सी से सात अधिक हो। पुं० उक्त की बोधक संख्या जो अंको में इस प्रकार लिखी जाती है—८७।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |