शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					संरक्षित					 :
				 | 
				
					भू० कृ० [सं० सं√रक्ष् (रक्षा करना)+क्त] १. जिसका संरक्षण किया हो या हुआ हो। २. अच्छी तरह बचाकर रखा गया हो। पुं० वह जो किसी संरक्षक की देख-रेख में रहता हो। प्रतिपाल्य। (वार्ड)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					संरक्षित राज्य					 :
				 | 
				
					पुं० [सं०] आधुनिक राज्य में वह दुर्बल राज्य जिसे किसी दूसरे सबल राज्य ने अपने संरक्षण में ले लिया हो। (प्रोटेक्टोरेट)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					संरक्षितव्य					 :
				 | 
				
					वि० [सं०√रक्ष् (रक्षा करना)+तव्य] जिसका संरक्षण करना आवश्यक या उचित हो।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |