शब्द का अर्थ
			 | 
		 
					
				| 
					लहना					 :
				 | 
				
					स० [सं० लमन्, प्रा० लहन] १. प्राप्त करना। लाभ करना। पाना। २. आधिकारिक रूप से वह धन जो किसी से प्राप्य हो या किसी की ओर बाकी निकलता हो। पावना। पद—लहना-पावना=औरों को दिया हुआ ऐसा धन जो आधिकारिक रूप से प्राप्य हो। ३. भाग्य। स० [सं० लवन] १. काटना। छेदना। २. खेत की फसल काटना। ३. कतरना, छीलना या तराशना। स०=लहाना। अ० [सं० लसन] कही हुई बात या सोची हुई युक्ति का ठीक मौके पर बैठकर अभिप्राय की सिद्धि में सहायक होना। जैसे—यहाँ तो तुम्हारी बात (या तरकीब) लह गई अर्थात् ठीक सिद्ध हुई।				 | 
			 
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			 
			
				 
		 |