शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					लंब					 :
				 | 
				
					वि० [सं०√लंब् (लटकना आदि)+अच्] १. जो किसी तल से किसी ओर इस प्रकार सीधा गया हो कि उसके दो समकोण बनते हों। (पर्पेन्डिकुलर) २. नीचे की ओर झूलता या लटकता हुआ। पुं० १. किसी रेखा पर खड़ी और सीधी गिरनेवाली रेखा। २. कोई लंबी और बिलकुल सीधी रेखा। ३. ज्योतिष में ग्रहों को एक गति। ४. एक राक्षस जिसे श्रीकृष्ण ने मारा था। इसी को ‘प्रलंबासुर’ भी कहते हैं। ५. नाचनेवाला। नर्तक। ६. एक प्राचीन मुनि। ७. स्त्री का पति। स्वामी। ८. शुद्ध राग का एक भेद। ९. अंग। अवयव। १॰. विलम्ब। देर। वि० =लंबा।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लंब-कर्ण					 :
				 | 
				
					वि० [सं० ब० स०] लंबे कानोंवाला। जिसके कान लंबे हों। पुं० १. बकरा। २. हाथी। ३. राक्षस। ४. बाज नामक पक्षी। ५. गधा। ६. खरगोश। ७. अंकोल वृक्ष।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लंब-तड़ंग					 :
				 | 
				
					वि० [सं० लंब-ताड़-अंग] १. ताड़ के समान लंबा। बहुत लंबा। २. विशालकाय और हृष्ट-पुष्ट।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लंब-पयोधरा					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० ब० स०+टाप्] कार्तिकेय की एक मातृका।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लंबक					 :
				 | 
				
					पुं० [सं०√लंब+कन्] १. किसी पुस्तक का अध्याय या परिच्छेद। २. मुँह में होनेवाला एक प्रकार का रोग। ३. फलित ज्योतिष में, एक प्रकार के योग जिनकी संख्या १५ कही गई है।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लंबन					 :
				 | 
				
					पुं० [सं०√लंब्+ल्युट—अन] १. लंबा करने की क्रिया या भाव। २. लटकने या झूलने की क्रिया या भाव। ३. किसी काम या बात को टालते हुए दूर करना या हटाना। ४. गले में पहनने का ऐसा हार जो नाभि तक लटकता हो। ५. अवलंब। आश्रय। सहारा। ६. कफ। बलगम।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लंबमान					 :
				 | 
				
					वि० [सं०√लंब्+शानच्] दूर तक गया या फैला हुआ। लंबाई में या सीधे बल।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लंबर					 :
				 | 
				
					पुं० =नंबर। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लंबरदार					 :
				 | 
				
					पुं० =नंबरदार।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लंबा					 :
				 | 
				
					वि० [सं० लंब] [स्त्री० लंबी, भाव० लंबाई] १. (पदार्थ) जिसका एक सिरा उसके दूसरे सिर से अधिक दूरी पर हो। जिसके दोनों सिरों के बीच का विस्तार बहुत हो। ‘चौड़ा’ का विपर्याय। जैसे—लंबा कपडा लंबे बाल, लंबी लाठी। पद—लंबा-चौड़ा= (क) जिसका आयतन और विस्तार दोनों बहुत अधिक हों। जैसे—लंबा-चौड़ा मैदान। (ख) अनावश्यक और असाधारण रूप से व्यर्थ बढ़ाया हुआ। जैसे—लंबी-चौड़ी बातें करना। २. जो ऊपर की ओर दूर तक उठा हो। अपेक्षया अधिक ऊँचाईवाला। जैसे—लंबा आदमी, लंबा पेड़, लंबा बाँस आदि। ३. बीचवाले अवकाश, काल आदि के विचार से जो नाप या मान में अधिक हो। जो कम या थोडा न हो। जैसे—लंबी अवधि, लंबा सफर, लंबा स्वर। मुहावरा—(किसी को) लंबा करना= (क) पीछा छुड़ाने के लिए किसी को चलता करना या दूर हटाना। धता बताना। जैसे—जब वह बहुत गिड़गिड़ाने लगा, तब मैने उसे एक रूपया देकर लंबा किया। (ख) इतना मारना पीटना कि आदमी बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़े। लंबा साँस लेना=बहुत अधिक दुःखी या निराश होने पर दीर्घ निःश्वास लेना। ठंढ़ी साँस लेना। लंबा या लंबे होना=पीछा छुड़ाने या जान बचाने के लिए कही से चल देना। खिसक या हट जाना। जैसे—आप तो एक बात कहकर लंबे हुए, और वह मेरी जान खाने लगा। ४. आयतन, या विस्तार के विचार से किसी निश्चित मान का। जैसे—गज भर लंबा साँप, दस हाथ लंबी रस्सी। ५. जिसका विस्तार किसी नियत या साधारण मान से अधिक हो। जैसे—लंबी कहानी, लंबा खर्च, लंबा वादा। ६. जो किसी बात में अपने पूरे विस्तार तक आगे बढ़ा या खिंचा हुआ हो। जैसे—हाथ लंबा करो तो देखें कि कहाँ चोट लगी है। मुहावरा—लंबी तानना=लंबाई के बल सीधे लेटकर, खूब पैर फैलाकर और चादर आदि ओढकर या ऊपर तानकर निश्चित भाव से सोना।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लंबा-हाथ					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं०] १. ऐसा हाथ या उसकी अंगी व्यक्ति जिसकी पहुँच या प्रभाव बहुत दूर तक हो। २. ऐसी चाल या दाँव जिसमें बहुत अधिक प्राप्ति या स्वार्थ-सिद्धि हुई या होती हो। जैसे—इस बार तो तुमने लंबा हाथ मारा। क्रि० वि०—मारना।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लंबाई					 :
				 | 
				
					स्त्री० [हिं० लंबा] १. लंबा होने की अवस्था या भाव। लंबा-पन। २. किसी वस्तु का सबसे बड़ा आयाम या पक्ष (चौड़ाई और मोटाई से भिन्न)।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लंबान					 :
				 | 
				
					स्त्री० =लंबाई।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लंबाना					 :
				 | 
				
					स० अ० [हिं० लंबा] लंबा करना। लंबा होना।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लंबायमान					 :
				 | 
				
					वि० [सं० लंबमान] १. लंबा किया हुआ। २. लंबाई के बल लेटा हुआ।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लंबिका					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं०√लंब्+ण्वुल-अक+टाप्] गले के अन्दर की घंटी। कौआ।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लंबित					 :
				 | 
				
					भू० कृ० [सं०√लंब+क्त] १. लंबा किया हुआ। २. निश्चय, विचार आदि के लिए कुछ समय तक रोका या टाला हुआ। स्थगित किया हुआ। पेन्डिंग। ३. लटकता हुआ। ४. लंब के रूप में आया हुआ। ५. आधारित। पुं० गोश्त। मांस।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लंबी					 :
				 | 
				
					वि० हिं० लंबा का स्त्री० रूप। मुहा० दे० ‘लंबा’ के अन्तर्गत।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लंबुक					 :
				 | 
				
					पुं० [सं०] लंबक (योग)।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लंबू					 :
				 | 
				
					वि० [हिं० लंबा] जो आकार में अपेक्षया अधिक ऊँचा हो (परिहास और व्यंग्य)। पुं० [?] चिता पर रखे हुए मृत शरीर को जलाने के लिए उसमें आग लगाना। मृत का दाहकर्म। क्रि० प्र०—देना।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लंबूषा					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं०] सात लड़ियोंवाला हार।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लंबोतरा					 :
				 | 
				
					वि० [हिं० लंबा] जो प्रायः गोलाकार होने पर कुछ-कुछ लंबा हो। जिसमें गोलाई के साथ लंबाई भी हो। जैसे—लंबोतरा मोती।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लंबोदर					 :
				 | 
				
					वि० [सं० लंब-उदर, ब० स०] १. लंबे या मोटे पेटवाला। २. बहुत अधिक खानेवाला। पेटू। पुं० गणेश।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					लंबोष्ठ					 :
				 | 
				
					वि० [सं० लंब-ओष्ठ, ब० स०] लंबे होंठोंवाला। पुं० १. ऊँट। २. एक देवता।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |